May 2, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Sydney: सिडनी में मची अफरा-तफरी, 5 लोगों की मौत, पुलिस ने किया एनकाउंटर

0
Sydney

Sydney: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सिडनी के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। चारों और खौफ का मंजर है। सिडनी के वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग सेंटर में चाकूबाजी की घटना हुई है। इस वारदात में हमलावर ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। यह घटना सिडनी के समयानुसार आज शनिवार 13 अप्रैल की दोपहर करीब 3.40 बजे हुई। घटना के बाद वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन पर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया।

पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर किया

खबरों के मुताबिक वारदात में 5 लोगों की मौत हो गई है। लोगों से तुरंत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खाली करवाया गया। जिसके बाद सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस और आरोपी को गाली मार दी। घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एक बच्चे सहित कुछ लोग सिडनी के अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई हैं। कई पोस्ट में शॉपिंग सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। अधिकारी घटनास्थल पर एक दर्जन से अधिक आपातकालीन वाहनों के साथ मौजूद हैं।

Australiya

Also Read: ‘उस जमाने में बॉलीवुड बंदूकों से ज्यादा DVD से डरता था’, First Copy के टीजर ने उड़ाए होश

चश्मदीदों ने क्या कहा?

खबरों के मुताबिक वहां के कुछ लोगों ने घटना की जानकारी दी है जो उस वक्त वहां मौजूद थे। उन्होंने बताया कि ”आरोपी हमलावर चाकू लेकर घूम रहा था। पुलिस के गोली चलाने से पहले उसने एक महिला और उसके बच्चे समेत दुकानदारों पर हमला किया”। लोगों ने बताया कि ”कई दुकानों में पीड़ितों की जान बचाने के लिए पुलिस हमलावरों से भीड़ती रही। मॉल में फर्श पर चारो तरफ खून फैला हुआ था”। घटना के बाद वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग मॉल से सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस लोगों से पूछताछ में जुटी है।

Sydney News

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: रामनवमी पर अयोध्या में दिखेगा अद्भुत नजारा, सूर्य देव करेंगे रामलला के ललाट पर तिलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *