May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Ayodhya Ram Mandir: रामनवमी पर अयोध्या में दिखेगा अद्भुत नजारा, सूर्य देव करेंगे रामलला के ललाट पर तिलक

0
Ram lala

Ram lala

Ayodhya Ram Mandir: रामनवी का दिन हिन्दू मान्यताओं के अुनसार बहुत ही ज्यादा खास माना जाता है। यह दिन नवरात्री का आखिरी दिन मां दुर्गा के घर से विदा लेने का दिन होता ही है, उसके साथ ही अयोध्या के नरेश रामलला के जन्म उत्सव का दिन भी है। श्री राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसलिए इस दिन हर साल रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।

इस बार रामनवमी का यह त्यौहार भारतवासियों के लिए बहुत खास होने वाला है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राममंदिर में रामलला विराजमान हुए और 500 वर्षों की लड़ाई पर उस दिन विराम लगा। प्रभु राम की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बड़े धूम-धाम से की गई। लम्बे इंतजार के बाद वनवास खत्म कर भगवान राम अपने घर अयोध्या लौट आए हैं। इस खुशी को ध्यान में रखते हुए रामनवमी के पावन अवसर पर राम मंदिर में बहुत ही भव्य नजारा देखने को मिलेगा।

Ram Mandir

भगवान के मस्तक पर सूर्य तिलक

बता दें कि वैज्ञानिकों की मौजूदगी में कल शुक्रवार 12 अप्रैल की दोपहर 12:00 एक सफल सफल परीक्षण किया गया। इस परीक्षण के तहत अयोध्या में रामलला के परिसर में सूर्य अभिषेक हुआ। दर्पण के जरिए भगवान के मस्तक पर सूर्य ने तिलक किया। वहीं 17 अप्रैल 2024 को रामनवमी के दिन सूर्यदेव रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। राम जन्मोत्सव के मौके पर लगभग 4 मिनट तक सूर्यदेव रामलला का तिलक करेंगे।

Also Read: Finance Commission: युवा प्रोफेशनल्स को मिला अरविंद पनगढ़िया के साथ काम करने का सुनहरा मौका, कैसे करें आवेदन, कैसे मिलेगी जॉब?

भक्त भक्ति के सरोवर में रमे

सबसे पहले तो अलग-अलग तीन दर्पणों के माध्यम से सूर्य की किरणों को अलग-अलग दिशाओं में डायवर्ट किया जाएगा। फिर किरणों को पीतल की पाइप के जरिए आगे से गुजारते हुए किरणों को लेंस के माध्यम से सीधे रामलला के मस्तक पर ले जाया जाएगा। कितना भव्या नजारा होगा। इस परिक्षण का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख भक्त भक्ति के सरोवर में रमा गए हैं।

अयोध्या में अद्भुत नजारा

रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में इस वर्ष 2024 की यह पहली रामनवमी है। इसलिए राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी इसके लिए खास तैयारियों में जुट गया है। इस दौरान रामनवमी के लिए खास सूर्य तिलक का अद्भुत और दिव्य आयोजन किया जाएगा। सुनने में आया है कि प्रसार भारती द्वारा इसका लाइव टेलिकास्ट भी होगा। इसी के साथ अयोध्या में इस अद्भुत और दिव्य आयोजन को देखने के लिए 100 से अधिक जगहों पर एलईडी स्क्रीन (LED Screen) भी लगाए गए हैं।

Ram ji

Also Read: Lok Sabha Election 2024: आज नोएडा में गृहमंत्री अमित शाह करेंगे चुनावी रैली, ट्रेफिक-डायवर्ट यातायात समस्या के लिए कॉल करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *