May 7, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

BJP Manifesto: जानिए अपने संकल्प पत्र में बीजेपी ने जनता से किए कौन से वादे? 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, 3 करोड़ नए घर बनाने का संकल्प

0
Modi ki Guranti

Modi ki Guranti

BJP Manifesto: पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को है और आगामी लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने भी रविवार 14 अप्रैल को नई दिल्ली में अपने घोषणा पत्र का ऐलान कर दिया है। पार्टी का यह संकल्प पत्र 76 पन्नों का है। इस समारोह में घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे। अपने संकल्प पत्र में भाजपा ने खास ध्यान किसान, युवा, गरीब, महिला वर्ग पर दिया है। इसी के तहत भाजपा ने कई वादें भी किए हैं। घोषणा के दौरान पार्टी का केंद्र भारत देश के विकास पर रहा है। घोषणा-पत्र जारी करते समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया है कि घोषणा-पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले हैं। ऑनलाइन माध्यम नमो एप से चार लाख और वीडियो से 10 लाख सुझाव मिले हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ, समानता का विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि ”पिछली कई सरकारों की अपेक्षा, हमने नागरिकों को पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रदान किया है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनों का प्रौद्योगिकी के माध्यम से सख्ती से पालन करेंगे। साथ ही भारत के संविधान के आर्टिकल 44 में समान नागरिक संहिता राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के रूप में दर्ज की गई है”।

भाजपा का कहना है कि ”जब तक भारत में समान नागरिक संहिता को अपनाया नहीं जाता, तब तक महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल सकता। भाजपा सर्वश्रेष्ठ परंपराओं से प्रेरित समान नागरिक संहिता बनाने के लिए प्रतिबद्व है, जिससे उन परम्पराओं को आधुनिक समय की जरूरतों के अनुसार ढाला जा सके”।

घोषणा पत्र में किए गए वादों की सूची

BJP Government

नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा और न्याय संहिता को शीघ्र से लागू किया जाएगा। वामपंथी उग्रवाद का खात्मा होगा। CAA का कर्यान्वयन। सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की क्षमता बढ़ाना। एक राष्ट्र, एक चुनाव का वादा। अगले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलागे। 70 से अधिक उम्र के सभी लोगों को आयुष्मान के तहत स्वास्थ्य लाभ देने सुविधा। आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया जाएगा।

रसोई गैस सप्लाई पाइप

पीएम आवास के तहत 3 करोड़ नए घर बनाने का संकल्प। रसोई गैस सप्लाई पाइप से होगी तो दुर्घटना नहीं घटेगी। पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत करोड़ों परिवारों को शून्य बिजली बिल आएगी। मुद्रा ऋण के तहत ऋण सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख। 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी। राष्ट्रीय सहकारिता नीति। 2025 में जनजातीय गौरव दिवस। विश्वभर में संत तिरुवल्लुवर केंद्र। तमिल भाषा को बढ़ावा देने का वादा।

1. किसानों

घोषणा पत्र के दौरान किसानों के विकास और कल्याण पर बहुत जोर दिया गया। मोदी सरकार ने कहा कि हर वर्ष किसानों को और मजबूत बनाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपये सहायता राशी के तौर पर दी जाएगी। फसल बीमा योजना मजबूत होगी। प्रमुख फसलों के लिए MSP पहली भी वृद्धि की गई है। अब 22 फसलों में MSP में वृद्धि की जाएगी। दाल और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर की सुविधा मुहिया कराई जाएगी। श्री अन्न को विश्व सुपरफूड के रूप में स्थापित करने की योजना है।

सिंचाई सुविधाओं का विस्तार

अनुसंधान और जागरुकता को बढ़ावा मिलेगा। प्राकृतिक खेती के साथ-साथ सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। सहकारिता के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के अंतर्गत पीएचएस (PACS) में पर्यात भंडारण क्षमता विकास। कीटनाशक के प्रयोग, सिंचाई, सॉइल हेल्थ, मौसम पूर्वानुमान जैसी कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए एक स्वदेशी भारत कृषि डीटेलाइट की लॉन्चिंग। किसान केंद्रित समस्या का समाधान एवं सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास।

BJP Manifesto

2. युवाओं

सरकार ने युवाओं को अश्वासन दिलाते हुए कहा कि ”पेपर-लीक जैसे मामलों पर लगाम लगाने के लिए कानून लाए जाएंगे। बीजेपी ने कहा कि ”हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में धांधली को रोकने के लिए कड़े कानून बनाए हैं। अब, हम इस कानून को सख्ती से लागू करके, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देंगे”। बीजेपी ने आगे कहा कि ”उसकी सरकार ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं का पारदर्शी आयोजन कर लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया है। हम आगे भी सरकारी भर्तियां समयबद्व और पारदर्शी तरीके से करते रहेंगे। हम सरकारी परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए इच्छुक प्रदेश सरकारों को भी सहयोग देंगे”।

स्टार्टअप इकोसिस्टम और फंडिंग

स्टार्टअप इकोसिस्टम और फंडिंग का विस्तार होगा और साथ ही स्टार्टअप्स को-मेंटरशिप, सरकारी खरीद में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन मिलेगा। मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर दिए जाएंगे वहीं इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। हाई-वैल्यू सर्विसेज के लिए ग्लोबल सेंटर्स और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा।

महिलाओं

केंद्र सरकार ने महिलाओं को लेकर कहा कि 1 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है। अब 3 करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। महिला SHG को सर्विस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा, महिला SHG उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण, जिसमें शिशुगृह जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगा। महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए और उच्च स्तर पर काम किया जाएगा। महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं रख-रखाव। एनीमिया, स्तन कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर, महिलाओं के स्वस्थ जीवन के लिए और अधिक प्रयास होंगे।

सर्वाइकल कैंसर से जागरुकता 

इसी के साथ एक विशेष अभियान चलाकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह से दूर किया जाएगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन होगा। पुलिस स्टेशन में शक्ति डेस्क (महिला हेल्प डेस्क) की योजना की जाएगी। अब शिकायतों की समयबद्ध जांच और समाधान के लिए इनका विस्तार। इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली) का विस्तार करके, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की क्षमता को और अधिक बढ़ाया जाएगा।

3. रेलवे

अगले कुछ सालों तक हर वर्ष 5,000 किमी नई पटरियां जोड़ने का वादा। विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण। आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार। मेट्रो नेटवर्क का विस्तार। यात्री और मालगाड़ी जैसी ट्रेनों और परिवहन की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। टिकट की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी और टिकटों की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम किया जाएगा। कवच ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का विस्तार होगा। विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण के साथ-साथ आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार। विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क को और बढ़ाया जाएगा। आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन की शुरुआत करेगी सरकार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए ट्रेनों का विस्तार। दिल्ली और मेरठ के बीच IRCT शुरू हुई, अब इन सेवाओं का और विस्तार।

विश्व स्तरीय पर वंदे भारत

1,300+ रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय मानकों पर पुनर्विकास हो रहा है। इस परियोजना का विस्तार अन्य सभी बड़े और मध्यम आकार के स्टेशनों तक किया जाएगा। विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया गया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार होगा। आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन। पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में नए कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी किया जाएगा। नागरिकों को ट्रेनों से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए सुपर एप। भारत की समृद्ध और विरासत के अनुभव के लिए भारत गौरव रेल सेवा आरंभ की गई है। इसका विस्तार देश के सभी प्रमुख आस्था एवं सांस्कृतिक केंद्रों तक किया जाएगा।

4. संस्कृति

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। अयोध्या में विश्वभर से करोड़ों बद्वालु श्री रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं इसीलिए अयोध्या नगरी कर सर्वांगीण विकास किया जाएगा। भास्तीय पांडुलिपियों का संरक्षण और अध्ययन।प्राचीन भारतीय सभ्यता, शास्त्रीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए एक फंड स्थापित किया जाएगा। भारतीय साहित्यिक रचनाओं का विदेशी भाषाओं में अनुवाद। भारतीय ज्ञान परंपराओं पर एक त्रिवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।

पर्यटन के लिए थीनेटिक सर्किट का विकास

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को तैयार करने के उद्देश्य से ASI स्मारकों का संरक्षण। पर्यटन स्थलों के व्यापक विकास के लिए स्वदेश दर्शन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए राज्य सरकारों के साथ काम किया जाएगा। महत्वपूर्ण संतों और दार्शनिकों की जीवन यात्राओं को शामिल किया जाएगा। पर्यटन के लिए थीनेटिक सर्किट का विकास। लक्षद्वीप एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में द्वीप पर्यटन केंद्र। नॉर्थ-ईस्ट भारत और अन्य पहाड़ी राज्यों में एडवेंचर पर्यटन। वेड इन इंडिया का प्रोत्साहन।

 

Also Read: Maharashtra: बारामती पर किसका होगा राज, बहू को मात दे पाएंगे शरद पवार?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *