MP में चुनाव के पहले चरण में मचा हड़कंप, दिमनी में हुआ पथराव, चली गोलियां

Mp Election
MP Election: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान (MP and Chhattisgarh voting) शुरू हो गए हैं। मध्य प्रदेश में 230 और छत्तीसगढ़ में 70 सीटों पर 17 नवंबर की सुबह मतदान शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश में ये चुनाव का पहला और एकलौता चरण है। वहीं, छत्तीसगढ़ में दूसरे और आखिरी चरण में वोट डाले जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में 230 और छत्तीसगढ़ में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। इस दौरान मुरैना (Morena) से हिंसा की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सुबह मतदान के समय दिमनी विधानसभा के पोलिंग बूथ क्रमांक 147 और 148 पर पत्थरबाजी की घटना घटी, साथ ही गोलीबारी भी हुई। इस घटना में एक शख्स को पत्थर लगने की वजह से गंभीर चोट आई है।
डीएसपी विजय सिंह भदौरिया का बयान
Also Read: PM Modi Rally: मध्य प्रदेश पहुंचे पीएम मोदी, शुरू करेंगे 24 हजार करोड़ की योजना!
वहीं इस मामले पर बात करते हुए डीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने इस घटना की जानकारी दी, उन्हें आज सुबह दो गुटों के बीच झड़प और पत्थरबाजी की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और दोनों तरफ के लोगों को वहां से हटा दिया गया। डीएसपी ने और बताया कि, “इस झड़प में एक व्यक्ति के सिर पर चोट आई है, लेकिन हालात अभी काबू में हैं”। कुछ गांव वालों ने गोली चलने की शिकायत की थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई दरअसल, मध्य प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहे हैं दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 148 पर सुबह मुंह पर कपड़ा लपेटे कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। दोनों तरफ से फायरिंग की भी बात कही जा रही है। हिंसा के बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ऐक्शन लेते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया साथ ही बूथ पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
2,500 प्रत्याशी चुनाव के मैदान उतरे
वहीं इस पथराव में एक मतदाता के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। सुरक्षाबलों ने जल्द ही हालात को काबू में किया और सुरक्षा के बीच वोटिंग चालू है। मतदाताओं की सुरक्षा के लिए अत्यधिक पुलिस बल तैनात कर दिए गए है। दिमनी विधानसभा क्षेत्र पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसी सीट से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी चुनाव लड़ रहे हैं। मध्य प्रदेश में करीब 2,500 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में हैं। करीब 5.59 करोड़ मतदाता इनकी किस्मत तय करेंगे। इसमें 2.87 करोड़ पुरुष और 2.71 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। राज्य में करीब 5,000 से ज्यादा मतदान केंद्र महिलाएं चला रही हैं। वहीं, 183 मतदान केंद्र विकलांग कर्मचारी संचालित कर रहे हैं।
Also Read: मुस्लिमपरस्ती और पाकिस्तानपरस्ती का खामियाजा भुगत रहा बिहार का आम नागरिक!