April 26, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

दंगल में आमिर खान की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रस का हुआ निधन

0
suhani

suhani

Suhani Bhatnagar: फिल्म ‘दंगल’ में नजर आई सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। सुहानी ने फिल्म ‘दंगल’ में छोटी बबीता का रोल निभाया था।19 की उम्र में सुहानी दुनिया छोड़कर चली गई हैं। सुहानी का निधन शनिवार, 17 फरवरी को दिल्ली में हुआ। खबरों के मुताबिक गलत ट्रीटमेंट मिलने की वजह से उनकी जान गई है।

दवाइयों के साइड इफेक्ट ने ली जान

जानकारी के मुताबिक, कुछ वक्त पहले सुहानी भटनागर के पैर में चोट लगी थी। उनके पैर में हुए फ्रैक्चर के लिए सुहानी ने ट्रीटमेंट भी करवाया उन दवाइयों से उन्हें साइड इफेक्ट होने लगे। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की बॉडी में फ्लूइड बनने लगा था, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई है। वहीं सुहानी काफी वक्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट थीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को फरीदाबाद में होगा।

Also Read: महाभारत के कृष्ण ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मेंटली प्रेशर झेल रहा हूं

फिल्म ‘दंगल से की शुरुआत

फिल्म ‘दंगल’ में सुहानी भटनागर को छोटी बबीता के किरदार में देखा गया था। आमिर खान, साक्षी तंवर और जायरा वसीम के साथ वो फिल्म में नजर आई थीं। अपनी परफॉरमेंस के लिए सुहानी को तारीफें भी मिली थीं। ‘दंगल’ के बाद सुहानी भटनागर को टीवी के कई विज्ञापनों में भी देखा गया था। कुछ वक्त बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ पढ़ाई पर फोकस करने का फैसला लिया था।

स्टार थीं और हमेशा रहेंगी

सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया गया है। पोस्ट में उन्होंने एक्टिंग के लिए सुहानी को स्टार बताया गया है। ये भी कहा गया कि ”एक्ट्रेस की मौत से प्रोडक्शन हाउस को झटका लगा है। वो उनके लिए स्टार थीं और हमेशा रहेंगी।”

इंडस्ट्री में गम का माहौल

सुहानी भटनागर की यूं अचानक हुई मौत से इंडस्ट्री में गम का माहौल देखने को मिल रहा है। किसी के लिए भी ये विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि इतनी छोटी-सी प्यारी बच्ची यूं दुनिया को अलविदा कह गई है।

 

Also Read: पूर्व भारतीय क्रिकेटर के घर हुई चोरी, मां ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *