कथावाचक देवकीनंदन ने किया बड़ा दावा, Jama Masjid की सीढ़ियों में दबी हैं श्रीकृष्ण की मूर्तियां?

Jama Masjid: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद का मामला अभी तक सुलझा भी नहीं था कि एक मस्जिद की सीढ़ियों में भगवान की मूर्तियां होने का दावा पेश कर दिया गया है। आगरा की जामा मस्जिद को लेकर कहा जा रहा है कि मस्जिद की सीढ़ियों में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां हैं। जी हां, कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने आगरा की जामा मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सन 1670 में औरंगजेब ने मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़ा था और वहां की मूर्तियों को आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में लगवा दिया था।
जामा मस्जिद में है भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां
उन्होंने कहा कि आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों से लेकर द्वार तक ज्ञानवापी की तरह जांच कराई जाए। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि आगरा की जामा मस्जिद की जांच भी कराई जाए. उनका दावा है कि उसकी सीढ़ियों के नीचे भगवान की मूर्तियां हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सीढ़ियों में अगर हमारे भगवान की मूर्ति नहीं निकलती है तो मस्जिद परिसर में जांच के दौरान जो भी क्षति होगी उस नुकसान की भरपाई देवकीनंदन खुद करेंगे।
यह भी पढ़ें: 👉 Border 2 : ‘गदर 2’ की अपार सफलता के बाद अब ‘बॉर्डर’ का सीक्वल लेकर आएंगे सनी देओल, जल्द शुरू होगा काम
नहीं सहेंगे भगवान का अपमान
उनका कहना है कि कोई भी सनातनी भगवान का अपमान नहीं सह सकता इसलिए हम भी अपमान नहीं सहेंगे। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि औरंगजेब ने सन 1670 में मथुरा में बने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को तोड़ा था। वहां लगी केशव देव जी की मूर्ति को आगरा की जामा मस्जिद कि सीढ़ियों में लगवा दिया था। उन्होंने कहा कि ये बात हम लोग नहीं कह रहे हैं बल्कि मुस्लिम इतिहासकारों ने ये खुद लिखा है। इसके अलावा कई इतिहास की किताबों में भी इसका जिक्र है जिसका प्रमाण मजार-ए-आलम में भी किया गया है। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हम भाईचारे की बात करना चाहते हैं लेकिन अपने भगवान का अपमान नहीं सहन कर सकते। कोई भी सनातनी भगवान का अपमान नहीं सहेगा।
इस्लाम में नहीं है ज्ञानवापी का जिक्र
उन्होंने आगे कहा कि जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं। वहीं ज्ञानवापी मामले में उन्होंने कहा कि ये शब्द ही शिव का प्रमाण है, कोई भी ढूंढ कर लाए कि इस्लाम में कहां ज्ञानवापी शब्द का जिक्र किया गया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि किसी ने आगरा या दिल्ली की जामा मस्जिद में भगवान की मूर्तियां होने का जिक्र किया हो।
साक्षी महाराज का बड़ा बयान
देवकीनंदन से पहले उन्नाव (Unnao) लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) ने दिल्ली के जामा मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद (Jama Masjid) बनाई गई है, वह भी मंदिर था। आपको बता दे कि एक ओर जहां देवकीनंदन ठाकुर जामा मस्जिद के सीढ़ियों की जांच की मांग कर रहे है वहीं अब उनके सपोर्ट में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी उतरे है। उन्होंने दावा किया कि आगरा की जामा मस्जिद में श्री कृष्ण की प्रतिमा दबी हुई है जो कि जल्द निकलकर सामने आएगी। साथ ही उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि और मस्जिद विवाद में कहा कि हम पूरी तरह से कृष्ण जन्मभूमि के पक्ष में हैं।