April 25, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Salman Khan House Attack: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 250 किमी सफर के बाद आरोपियों को धर-दबोचा

0
House Attack

House Attack

Salman Khan House Attack: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग में एक अपडेट सामने आया है। 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम विक्की गुप्ता और सागर पाल है। पुलिस ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि उन दोनों आरोपियों को उनकी टीम ने गुजरात से अरेस्ट किया है। दोनों आरोपियों को पहले मेडिकल जांच के लिए मुंबई के जीटी अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल दोनों पुलिस कि गिरफ्त में है, पुलिस अपने तरीके से केस की छानबीन में लगी है।

 

Salman khan house firing

ढाई सौ किमी सफर के तहत गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई जानकारी साझा की हैं, लक्ष्मी गौतम (संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि ”सलमान के घर के बाहर बाईक सवार दो युवकों ने 7 राउंड फायरिंग की थी। इस मामले को क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। जांच के लिए क्राइम ब्रांच की 12 टीमें बनाई गई हैं। टेक्नीकल टीम की मदद से हमें पता चला कि आरोपी गुजरात में हो सकते हैं, करीब ढाई सौ किमी सफर करने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है”।

Also Read: Delhi Lok Sabha Election 2024: ‘सनातन के मुकाबले देश के दुश्मनों की लड़ाई’, कन्हैया कुमार और मनोज तिवारी आमने-सामने

बिहार से हैं दोनों आरेपी 

सुबह आरोपियों को फ्लाइट से मुंबई लाया गया था। उसके बाद उनक दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 25 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आगे यह भी बताया कि ”सलमान खान के घर की इन्होंने ही तीन बार रेकी की थी। दोनों आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले हैं”।

Salman khan house attacker

अनमोल बिश्नोई का नाम आरोपियों में शामिल

बता दें कि इस मामले में मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई को भी आरोपी माना है। सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लोरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी थी कि इस हमले में उसका हाथ है। अनमोल बिश्नोई इस वक्त विदेश में है और उसकी भाई लोरेंस बिश्नोई जेल में बंद है। पिछले साल लोरेंस बिश्नोई के गिरोह ने ई-मेल के जरिए सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।

Gang

Also Read: BJP Candidates List: BJP ने यूपी में जारी की उम्मीदवारों की नई सूची, फिरोजाबाद और देवरिया से नए चेहरों पर खेला दाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *