April 25, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Ram Navami Ayodhya: रामनवमी के पावन अवसर पर सूर्य देव ने किया रामलला के मस्तक को नमन, वीडियों में दिखा अद्भुत नजारा

0
सूर्य देव ने किया रामलला के मस्तक को नमन

सूर्य देव ने किया रामलला के मस्तक को नमन

Ram Navami Ayodhya: रामनवमी के पावन अवसर पर प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में इतने सालों बाद रामलला के जन्म उत्सव को इतने भव्य तरीके से मनाया गया है। रामलला का घर वापस आने से पूरे नगर में वैसे तो हर दिन उत्साह का माहौल देखा जाता है, लेकिन आज का दिन प्रभु राम के लिए बेहद खास है। भगवान राम के जन्म उत्सव से एक पौराणिक कथा जुड़ी है कि रामनवमी के दिन जब भगवान ने एक बालक के रूप में धरती पर जन्म लिया था, उस समय सूर्य की किरणों ने उनके ललाट पर अपनी चमक बिखेरते हुए उनके मस्तक को नमन किया था।

अयोध्य में दिखा अद्भुत नजारा

इसी वजह से आज 17 अप्रैल बुधवार के दिन अयोध्य में ऐसा ही अद्भुत नजारा देखने को मिला। रामलला को आज एक बार फिर से सूर्य देव ने उनके ललाट को छूकर प्रणाम किया है। सूरज ने उन पर अपने तेज का प्रकाश बिखेरते हुए बताया है कि उनके अंदर इतनी क्षमता है कि वह सूर्य के वेग को भी मुस्कुराते हुए सह सकते हैं।

अयोध्या में भक्तों का सैलाब उमड़ा

अयोध्या में बीते कल से ही श्रद्धालुओं का आना शुरु हो गया था और आज सुबह होते-होते ऐसा लगा जैसे भक्तों का पूरा सैलाब रामलला के दर्शन करने आ गया हो। दर्शन सुबह 3:30 बजे से शुरू हो गए हैं। रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त अयोध्या राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। रामनवमी के अवसर पर हनुमानगढ़ी में भी बड़ी संख्या में भक्तों की तादाद को देखा गया है। इस खास मौके पर सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इलाकों को दो भागों में बांटा गया है।

Also Read: Chhattisgarh Naxal Encounter: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में 18 नक्सली ढेर, 3 जवान जख्मी

रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक

योगी आदित्यनाथ ने रामलला दरबार का वीडियो एक्स पर शेयर किया है और लिखा है कि ”सत्यसंधान, निर्वानप्रद, सर्वहित, सर्वगुण-ज्ञान-विज्ञानशाली। सघन-तम-घोर-संसार-भर-शर्वरी नाम दिवसेश खर-किरणमाली॥ सूर्यकुल भूषण श्री रामलला के ललाट पर सुशोभित भव्य ‘सूर्य तिलक’ आज अखिल राष्ट्र को अपने सनातन गौरव से आलोकित कर रहा है”। जय जय श्री राम!

वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने एक्‍स पर तस्‍वीरें शेयर करते हुए लिखा, “श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया”। पोस्ट को शेयर करने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। लोग कमेंट्स पर कमेंट्स किए जा रहे हैं साथ ही भावुक भी हो रहे हैं।

हर तरफ दुल्हन सी सजी नगरी

अयोध्या के आलावा हर शहर, हर राज्य में खुशी का आलम देखने को मिल रहा है। आज हर घर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। रामलला के जन्म तीर्थ को उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। जगह-जगह पर जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया है। कई दफ्तर में छुट्टी भी हैं।

 

Also Read: Google कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इजरायल ने बढ़ाई दिक्कतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *