April 25, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

IPL 2024 KKR vs RR: श्रेयस अय्यर के एक गलत फैसले ने RR को दिलाई जीत, KKR के हाथ ऐसे लगी हार

0
KKR vs RR

KKR vs RR

IPL 2024 KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल (IPL) में हार का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से शाहरुख बहुत परेशान हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) और केकेआर के बीच हुए मुकाबले में शाहरुख की केकेआर को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। जोस बटलर ने शतक जड़कर को कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से मात देते हुए राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाई। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स IPL 2024 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।

कप्तान श्रेयस अय्यर के एक फैसले ने बदला गेम

जब मैच की शुरुआत हुई तोकेकेआर के लिए स्पिनर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी ओवरों में पासा पटला और कप्तान श्रेयस अय्यर ने परफॉर्मेंस को देखते हुए स्पिनर्स को डेथ ओवर्स में बॉलिंग का मौका दिया और यह फैसला उनकी टीम पर भारी पड़ गया। वहीं केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 223 रन बनाए थे। केकेआर के लिए सुनील नरेन ने शतक लगाया। फिर राजस्थान ने 15 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान के साथ 145 रन बनाए।

Also Read: IPL 2024: Mahindra Singh Dhoni के फैन हुए आनंद महिंद्रा, तारीफों के पुल बांधते हुए लिखी यह बात….

KKR की RR के खिलाफ पारी

केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवरों में 36 रन बनाए। साथ ही उन्होंने 2 विकेट लिए। वरुण ने 15वें ओवर में 17 रन दिए थे। उनके इस ओवर में चार चौके डले। इसके बाद उन्होंने आखिरी ओवर में 9 रन दिए। बटलर ने वरुण के ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। सुनील नरेन ने 4 ओवरों में 30 रन दिए उन्होंने 17वें ओवर में 16 रन लुटाए।

आईपीएल में RR की पारी

बता दें कि संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उसने 7 में से छह मैच जीते हैं। राजस्थान को सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल राजस्थान ने अपने पहले मैच में लखनऊ को हराया था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की थी। राजस्थान ने RCB के खिलाफ खेले गए मैच में 6 विकट से मात दी थी। वहीं गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज नहीं हो सकी। गुजरात ने राजस्थान को 3 विकेट से हराया था। इसके बाद टीम RR ने पंजाब और कोलकाता के खिलाफ जीत दर्ज की।

 

Also Read: IPL 2024: BCCI ने जारी किया फरमान, कमेंटेटर्स-खिलाड़ियों पर लग सकता है 9 लाख तक का जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *