April 25, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Google कर्मचारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इजरायल ने बढ़ाई दिक्कतें

0
Google

Google

Google: मंगलवार 16 अप्रैल को पुलिस द्वारा Google के कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि गूगल कंपनी इजरायल की सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। इसलिए कंपनी के कर्मचारी न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया स्थित ऑफिस में प्रोटेस्ट कर रहे थे। जिसके तहत पुलिस ने 9 लोगों को अरेस्ट किया है। इजरायल और गाजा के बीच युद्ध अभी भी जारी है। कर्मचारियों ने सवाल किया है कि  ‘युद्ध के बीच में किसी एक देश को टेक्नोलॉजी देना सही है क्या’? इस प्रदर्शन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे एक प्रदर्शनकारी ने रिकॉर्ड किया है।

इजरायल सरकार पर गुस्साए कर्मचारी

बता दें कि पहले ऑफिस में प्रदर्शनकारी घुस गए। उसके बाद वह कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे और उन्होंने कहा कि ”Google को अपने 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट को वापस ले लेना चाहिए, जो Amazon के साथ मिलकर किया है। Amazon इजरायल सरकार को क्लाउड सर्विस और डेटा सर्विस प्रोवाइड करा रहा है”।

Also Read: 1st Phase Polling:19 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, जानें किस राज्य में कितनी सीटों पर होगा मतदान?

कर्मचारी ने जारी किया वीडियो

खबरों के मुताबिक प्रदर्शनकारी ने एक बयान देते हुए बताया है कि दोनो ऑफिस से 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रदर्शन का एक वीडियो भी प्रदर्शनकारियों द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ”कैसे पुलिस गूगल के ऑफिस में आई और प्रदर्शनकारियों को शांत रहने को कहा, इसके बाद उन्हें ऑफिस में से जाने को कहा। ऐसा करने पर उन्हें हिरासत में लेने को भी कहा। उसके बाद जब प्रदर्शनकारी ने पुलिस की बात नहीं मानी तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया”।

कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन

Google ने स मामले में अपनी बात रखते हुए कहा है कि ”कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वहीं जिन कर्मचारियों ने दूसरे कर्मचारियों के साथ हाथापाई की है, उनके खिलाफ भी कंपनी एक्शन लेगी”।  

Also Read: Chhattisgarh Naxal Encounter: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में 18 नक्सली ढेर, 3 जवान जख्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *