May 17, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

OMG 2 Teaser Out: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म OMG 2 का टीज़र हुआ रिलीज, देखें…

0
OMG 2 Teaser Out

OMG 2 Teaser Out: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक हिट फिल्में (hit films) की हैं। अक्षय (Akshay Kumar) का काम और उनका किरदार भी फैंस को खूब पसंद आता है। ऐसे में अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने फैंस के लिए ‘ओह माय गॉड’ (OMG) के बाद ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG2) लाने जा रहे हैं।

फिल्म में अक्षय (Akshay Kumar) के साथ पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का टीजर आज मंगलवार को रिलीज (OMG 2 Teaser Out) हो चुका है। टीज़र के अनुसार फिल्म 11 अगस्त से सिनेमाघरों में धूम मचाती नजर आएगी।

क्या है फिल्म के टीजर में?

OMG 2 Teaser Out

गौरतलब है कि इससे पहले अक्षय कुमार ‘ओह माय गॉड’  (OMG) में नजर आए थे, जिसमें वे भगवान श्री कृष्ण (Shree Krishna) का किरदार निभाते दिखाए दिए थे। लेकिन ‘ओह माय गॉड 2’ (OMG2) में अक्षय शिव जी (Shiv Ji) का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का टीजर (OMG 2 Teaser Out) देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म शिव और उनके भक्तों पर आधारित है, लेकिन इस बार फिल्म में ‘परेस रावल’ की जगह ‘पंकज त्रिपाठी’ (Pankaj Tripathi) अक्षय के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

क्या है फिल्म OMG 2 की कहानी?

फिल्म के टीजर (OMG 2 Teaser Out) वीडियो में दिखाया गया है कि कांति शरण एक बहुत ही धार्मिक आदमी हैं। वह लगभग रोज ही ईश्वर की आराधना करता है, हालांकि उसे इस बात का अहसास नहीं है कि चुपचाप ही सही लेकिन महादेव भी उस पर अपनी कृपा बनाए हुए हैं। अक्षय कुमार महादेव के किरदार में बहुत कमाल के लगे हैं और पार्ट-1 की तरह ही इस पार्ट में भी भगवान कलयुग में भी अपने भक्तों के बीच हैं और उनकी हर प्रार्थना को सुन रहे हैं। अक्षय इस अवतार में भी बिल्कुल फिट नजर आ रहे हैं।

फिल्म का टीज़र आ रहा है लोगों को पसंद

Fans reaction: फैंस टीजर वीडियो से काफी हद तक प्रभावित और संतुष्ट नजर आए। इस फिल्म का टीजर रिलीज (OMG 2 Teaser Out) होने से पहले दर्शकों को सबसे बड़ा डर इस बात का था कि कहीं इस फिल्म में भी धार्मिक भावनाएं आहत ना की जाएं। हालांकि वीडियो में ऐसा कहीं नजर नहीं आ रहा। क्रिटिक्स और सोशल मीडिया यूजर्स तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

एक यूजर ने ट्वटिर पर लिखा- मेकर्स ने OMG1 की कुछ क्लिप्स OMG2 के टीजर में अटैच करके बहुत अच्छा काम किया है। रॉक सॉलिड टीजर है। एक शख्स ने लिखा- अक्षय कुमार की एंट्री ने रोंगटे खड़े कर दिए। एक यूजर ने नंदी बाबा वाले सीन की तारीफ की है। कुल मिलाकर माहौल पॉजिटिव नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें : एमएस धोनी की पहली फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *