May 13, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगे शक्तिमान, दर्शकों की बढ़ी एक्साइटमेंट

0
Mukesh Khanna

शक्तिमान (Shaktimaan) बन घर-घर में मशहूर होने वाले टीवी अभिनेता मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपनी आने वाली सुपरहीरो फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस फिल्म का नाम शक्तिमान  है। शक्तिमान  सीरीज का क्रेज़ बच्चों से लेकर बूढ़े तक, देश  विदेश में आज तक बना हुआ है। वहीं अब मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने शक्तिमान फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जो फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा रहा है।

बहुत बड़े लेवल की है फिल्म – मुकेश खन्ना

Mukesh Khanna

मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने कहा, कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका है। ये बहुत बड़े लेवल की फिल्म है। एक फिल्म को बनाने में 200-300 करोड़ रुपए की लागत लगती है। ये फिल्म सोनी पिक्चर्स बना रही है, जिन्होंने ‘स्पायडर मैन’ बनाई थी। मगर इसमें देर होती जा रही है। मैंने अपने चैनल पर भी अनाउंस किया था कि ये फिल्म बन रही मगर नही बन पाई। मैं हाल ही में किसी को बता रहा था कि ये छोटी पिक्चर नहीं है। ये बहुत बड़ी फिल्म है, इसमें टाइम लगेगा।  लेकिन ये फिल्म जरूर बनेगी और वो किसी न किसी माध्यम से फिल्म का हिस्सा जरूर होंगे।

हालांकि बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने फिल्म की कास्ट के बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। वो बोले कि मुझे फिलहाल इस बारे में कुछ भी बोलने से मना किया गया है। लेकिन आपको ये जरूर बता सकता हूं कि ये बहुत बड़ी फिल्म होने वाली है, इसलिए समय लगना लाजिमी है। फिल्म की स्टारकास्ट क्या होगी। इसे कौन डायरेक्ट करेगा आदि के बारे में जानकारी आप सभी को जल्द ही मिल जाएगी।

मैं अब शक्तिमान के गेटअप में नहीं दिखूंगा- मुकेश खन्ना

Mukesh Khanna

मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने आगे कहा- फिलहाल इतना कह सकता हूं कि मैं अब शक्तिमान के गेटअप में नहीं दिखूंगा। मैं नहीं चाहता कि किसी तरह की कोई तुलना की जाए। मैं फिल्म में किसी न किसी जरिए जुड़ा जरूर रहूंगा। बस इतना समझिए कि ये एक इंटरनेशनल फिल्म होने जा रही है।  अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि इस फ़िल्म कि स्टारकास्ट क्या होगी, और इसे डायरेक्ट कौन कर रहा है, ये सभी जानकारी अभी मुकेश खन्ना ने बताने से इंकार कर दिया।

हालांकि साल 2022 में सोनी पिक्चर्स ने टीजर शेयर कर फिल्म का ऐलान किया था। इसमें कहा गया था ‘शक्तिमान’ को बड़े पर्दे पर एक सुपरहीरो ट्राइलॉजी के रूप में लाया जा रहा है। खबर है कि इस फिल्म के हीरो रणवीर सिंह हो सकते हैं। हालांकि अब देखना होगा कि कौन इसमें सुपरहीरो के रूप में नजर आएगा।

टेलीविजन पर लोगों का काफी पसंदीदा है शक्तिमान

Mukesh Khanna

महाभारत और रामायण के बाद दूरदर्शन पर शक्तिमान को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। बच्चों में इस सीरियल की सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी रही। ये शो 8 साल चला,  जो 26 साल पहले 19 सौ सत्तानवे में टेलीकास्ट होना शुरू हुआ था। 2005 में अचानक इसे बंद कर दिया गया। शो बंद होने के पीछे मुकेश खन्ना और दूरदर्शन के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद था। मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने बताया कि दूरदर्शन वालों ने उनसे काफी ज्यादा पैसे लेने शुरू कर दिए थे। इस वजह से उनका नुकसान होने लगा था।

दरअसल दूरदर्शन पर पहले सीरियल चलवाने के लिए प्रोड्यूसर्स को खुद से पैसे देने होते थे। दूरदर्शन तय करता था कि उसे कितने पैसे लेने हैं। 104 एपिसोड्स पूरे होने पर दूरदर्शन ने चार्जेस बढ़ाते हुए 10 लाख 80 हजार कर दिया। शुरुआत में ये अमाउंट 2 लाख 80 हजार था। मुकेश के लिए ये घाटे का सौदा साबित होने लगा, इसलिए उन्होंने शो को अचानक बंद करने का फैसला किया। खैर, अब देखना ये होगा कि  शक्तिमान क्या फिर से वही क्रेज  वापस पा सकता है।

यह भी पढ़ें : माधुरी भाभी ने मिर्जापुर के तीसरे सीजन के रिलीज को लेकर किया बड़ा खुलासा, फैन्स की ख़ुशी का नहीं रहा कोई ठिकाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *