May 11, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

मिचेल स्टार्क बने अब तक के सबसे महंगे आईपीएल प्लेयर, 24.75 करोड़ रुपए में KKR के हुए

0
mostexpensivemitchell_starc

mostexpensivemitchell_starc

IPL: IPl 2024 का आगाज जोरों शोरों से हो रहा है अब तो इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई के कोका कोला एरिना में शुरू हो चुकी है और सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क ने। मिचेल ने पैट कमिंस पर लगी बोली को भी पछाड़ दिया है।

नीलामियों में बिकने वाले खिलाड़ी

Also Read: IPL Auction में बड़े बदलाव कर सकती हैं टीमें, जानें किसपे लगेगी बोली और कौन होगा बाहर?

1.पैट कमिंस को हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख में खरीदा है।

2.हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख में।

3.डेरिल मिचेल को 14 करोड़ में सीएसके ने अपने साथ जोड़ा है।

4.रोवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 40 लाख में खरीदा।

5.तो वहीं ICC World Cup 2023 के फाइनल में शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई बैटर ट्रेविस हेड को 6.80 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

6.वहीं न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.80 करोड़ में खरीदा।

7.साथ ही भारत के शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ में खरीदा है।

8. अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई को गुजरात टाइटन्स ने 50 लाख में खरीदा।

9.इंग्लैंड के क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ में खरीदा।

10. तो दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख में खरीदा है।

11.दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को 4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।

12.वेस्टइंडीज खिलाड़ी अल्जारी जोसेफ को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नें 11.50 करोड़ में खरीदा।

13.भारत के उमेश यादव को गुजरात टाइटन्स ने 5.80 करोड़ में खरीदा है।

14. वहीं भारत के शिवम मावी को लखनऊ सुपर जायंट्स को 6.40 करोड़ में खरीदा।

15. भारत के केएस भरत को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख में खरीदा।
16.साथ ही भारत के चेतन सकारिया को भी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख में ही खरीदा है।

17. वहीं भारत के जयदेव उनादकट को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.6 करोड़ में खरीदा है।

18.श्रीलंका के दिलशान मदुशंका को मुंबई इंडियंस ने 4.60 करोड़ में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।

19. वहीं श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.50 करोड़ में खरीदा।

20. साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ में खरीदा है।

21. ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में खरीदा।

मिचेल स्टार्क ने बोली में रचा इतिहास

आईपीएल 2024 के लिए हो रहे ऑक्शन में मिचेल स्टार्क पर सबसे बड़ी बोली लगी है। स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 24.75 करोड़ की मोटी रकम देकर अपनी टीम मे शामिल कर लिया है। स्टार्क को खरीदने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस मे लंबी जंग हुई लेकिन अंत में जीत केकेआर के हाथ लगी।

 

Also Read: आईपीएल के सबसे महंगे प्लेयर बनने की लगी होड़, घंटेभर में ही टूट गया पैट कमिंस का रिकॉर्ड

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *