April 30, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Lok Sabha Election 2024: Uttar Pradesh में अरुण गोविल, नुपुर शर्मा समेत इन दिग्गजों को मिलेगा मौका तो बड़े चेहरों को लगेगा झटका!

0
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी पहले दो लिस्ट जारी कर चुकी है और प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। इसी क्रम में भाजपा ने आज अपनी तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। भाजपा ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर लोगों को चौंका दिया है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। चुनाव की घोषणा के साथ भाजपा अब उत्तर प्रदेश में बची हुई अपनी 24 सीटों पर जल्द उम्मीदवारों का ऐलान करने वाली है।

उत्तर प्रदेश में हो सकती है उठापटक!

उत्तर प्रदेश में जारी की गई पहली लिस्ट में पार्टी ने 51 उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। बची हुई पांच लोकसभा सीटें सहयोगी दलों के खाते में गई हैं, जिनमें 2 सीटें आरएलडी के खाते में, 2 अपना दल के खाते में और 1 SBSP के खाते में गई है। कहा जा रही है कि बची हुई 24 सीटों पर अभी बात नहीं बन पाई है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि इस बार पार्टी कई नामी चेहरों की टिकट काट सकती है जिसके कारण दूसरी लिस्ट काफी चौंकाने वाली हो सकती है। इसके अलावा पार्टी चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी नामों का ऐलान कर सकती है।

Also Read: कोई गुमनाम दे गया JDU और TMC को Electoral Bond, पार्टी को नहीं पता नाम

इन लोगों को मिल सकता है मौका

सोमवार देर रात भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी बैठक हुई। इसमें यूपी की बची हुई 24 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा हुई। इस बीच दावा किया जा रहा है कि पार्टी बाराबंकी लोकसभा सीट पर उपेन्द्र रावत की जगह कोई नया चेहरा उतार सकती है। वहीं एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) को उसकी पुरानी सीटें मिर्ज़ापुर और रॉबर्ट्सगंज सीटें ही दी जाएंगी। वहीं चर्चित कैसरगंज लोकसभा सीट पर बृज भूषण सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह या बेटे करण भूषण सिंह चुनाव लड़ सकते हैं।

रामायण के श्रीराम को मिल सकती है टिकट

वहीं मेरठ सीट पर रामायण एक्टर अरुण गोविल और कैंट विधायक अमित अग्रवाल को टिकट दिया जा सकता है। गाजियाबाद सीट से मौजूदा सांसद जनरल वीके सिंह के साथ-साथ अनिल अग्रवाल और अनिल जैन के नाम पर भी चर्चा हुई। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी इन्हें भी टिकट दे सकती है। वहीं इलाहाबाद सीट पर पूर्व नौकरशाह संजय मिश्रा और योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा नंदी के नाम की चर्चा भी जोरों-शोरों से है। वहीं कहा जा रहा है कि इस बार रीता बहुगुणा जोशी को टिकट मिलने की संभावना नहीं है। वहीं ग़ाजीपुर सीट से मनोज सिन्हा के बेटे अनुभव सिन्हा को टिकट दी जा सकती है।

कट सकती है मेनका गांधी की टिकट

कहा जा रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में मौजूदा सांसद मेनका गांधी का टिकट कट सकता है। वहीं पीलीभीत से सांसद वरुण के बगावती तेवर को देखते हुए कयास लगाए लग रहे हैं कि इस बार उन्हें टिकट नहीं मिलेगा। उनकी जगह पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद का नाम चर्चा में है। वहीं सुल्तानपुर से सपा विधायक मनोज पांडे के नाम पर चर्चा चल रही है जो सपा के बागी विधायक हैं और अब वो भाजपा के साथ हैं। वहीं देवरिया सीट से मौजूदा सांसद रमापति राम त्रिपाठी को दोबारा टिकट मिल सकती है। इसी तरह बलिया से नीरज शेखर या आनंद स्वरूप शुक्ल के नाम पर विचार किया गया है।

रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं नुपुर शर्मा

रायबरेली सीट पर बीजेपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की चर्चा है और नूपुर शर्मा को भी मौका मिल सकता है। आजमगढ़ की लालगंज लोकसभा सीट से सांसद रहीं संगीता आजाद को बीजेपी की अगली सूची में जगह दी जा सकती है। कानपुर सीट से मौजूदा सांसद सत्यदेव पचौरी की बेटी नीतू सिंह और सतीश महाना के नाम पर चर्चा चल रही है। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और लोक गायिका मालिनी अवस्थी के नाम भी इस समय चर्चा में हैं। मैनपुरी सीट पर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की भी चर्चा है. सहारनपुर सीट पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा और राघव लखनपाल के नाम पर चर्चा चल रही है।

जल्द होगी घोषणा

बता दें कि इन चुनावों टिकट बंटवारे में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने बीजेपी की अगली सूची को मंजूरी दे दी है और अब कुछ ही घंटों बाद इंतजार की घड़ी खत्म हो जाएगी और असमंजस में पड़े हुए कुछ नामों पर मुहर लग जाएगी तो कुछ लोगों के टिकट पाने के मंसूबों पर पानी फिर जाएगा।

Also Read: Sabarmati Express: साबरमती-आगरा कैंट डिरेल, रेल यातायात हुई प्रभावित, छ: ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों के रूट में बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *