May 14, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के बाद दिल्ली में बनी बात, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में 4-3 फॉर्मूले पर सहमति

0
arvind-kejriwal-rahul-gandhi

arvind-kejriwal-rahul-gandhi

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के बाद अब दिल्ली-गुजरात और हरियाणा की सीटों पर भी समझौता हो गया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर बात बन गई है। कुछ समय बाद इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा। AAP और Congress के बीच 4-3 के फार्मूला पर सहमति बनी है।

4-3 के फार्मूला पर बनी सहमति

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस 3 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। पहले यहां की 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गौतम गंभीर, मनोज तिवारी और हंस राज हंस ने भाजपा के लिए जीत दर्ज की थी।

Also Read: Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस के बीच हुआ गठबंधन, 17 सीटों पर माने राहुल गांधी

इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

आम आदमी पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक से चुनाव लड़ेगी। इसके आलावा कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को हरियाणा में एक और गुजरात में दो सीट दी हैं।

गुजरात, हरियाणा में AAP सरकार

खबरों के अनुसार गुजरात में आम आदमी पार्टी भरूच और भावनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी। साथ ही हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी एक सीट से चुनावी मैदान में उतरेगी। वहीं अगर चंडीगढ़ सीट की बात करें तो कांग्रेस यहां की एक सीट से अपना उम्मीदवार उतारेगी। यहीं से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने मेयर चुनाव जीता है।

कांग्रेस और एसपी में भी सहमति बनी

वहीं सपा और कांग्रेस में उत्तर प्रदेश सीट को लेकर एक दिन पहले ही बात बनी है। लेकिन पहले दोनों के बीच गठबंधन टूटने की खबरें सामने आई थी। खबरों से पता चला है कि यह सब प्रियंका गांधी की वजह से हुआ है। दरअसल प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव को फोन कर 17 सीटों की रजामंदी के लिए मनाया है। उत्तर प्रदेश की 17 सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा अभी बाकी है।

akhilesh_priyanka

 

Also Read: भाजपा की दाल में क्रिकेटर्स का छौंका, लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब के मैदान पर उतरेंगे ये पूर्व खिलाड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *