May 19, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

आज बन रहे महा योगों में जानिए किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है, दैनिक राशिफल 

0
Horoscope 2nd February

मेष राशि

Horoscope 18th November

Horoscope 18th November: मेष राशि के जातकों को धन लाभ होगा। किसी अजनबी को अपने बारे में जानकारी न दें, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। किसी भी बिजनेस में निवेश करने से पहले सोच लें। आपको अपने जीवनसाथी की स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में घर और व्यवसाय दोनों जगह संपर्क में रहना होगा। स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- सफेद वस्त्र पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें।

वृषभ राशि

Horoscope 18th November

Horoscope 18th November: वृषभ राशि के जातक आज काम में व्यस्थ रहेंगे। इस समय ग्रहों की स्थिति उत्तम रहेगी। अपने कार्यों को ध्यान से पूरा करें, जरा सी लापरवाही भी नुकसानदायक हो सकती है। किसी को भी पैसे उधार न दें। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। सेहत ठीक रह सकती है।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि

Horoscope 18th November

Horoscope 18th November: मिथुन राशि वालों का आज का लाभकारी है। यह आपको फिर से अपने अंदर नई ऊर्जा और ताजगी का अहसास करा सकता है। ध्यान रखें कि कोई पुराना मामला फिर से तनावपूर्ण हो सकता है। सरकारी अटके हुए कार्यों में गति आएगी और अच्छा फायदा भी मिलेगा। मशीनों, कारखानों आदि से जुड़े व्यापार में नई सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है।

भाग्य:- 89 प्रतिशत

उपाय:- माता लक्ष्मी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क राशि

Horoscope 18th November

Horoscope 18th November: कर्क राशि के जातक आज तर्क से काम करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया जा सकता है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। अन्य लोगों के मामलों में झगड़ा या हस्तक्षेप न करें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कलात्मक और ग्लैमर से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। घर की व्यवस्था उचित रहेगी। सेहत के मामले में समय थोड़ा कमजोर हो सकता है।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि

Horoscope 18th November

Horoscope 18th November: सिंह राशि आज आपको सेहत में बदलाव होगा। यदि कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो आज उसके बढ़ने की आशंका है। अपने स्वभाव में धैर्य और नम्रता बनाए रखें। क्रोध से बात बिगड़ सकती है। फिलहाल कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सामान्य रहेंगी। जीवनसाथी को आपका भावनात्मक सहयोग मिलेगा और घर के माहौल में अनुशासन बना रहेगा, स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

भाग्य:- 80 प्रतिशत

उपाय:- चीटियों को शक्कर डालें और दान करें।

कन्या राशि

Horoscope 18th November

Horoscope 18th November: कन्या राशि के जातक आज सकारात्मक सोच रखेंगे। शीघ्र ही सफलता प्राप्त करने के प्रयास में गैर कानूनी कार्य न करें। दूसरों के मामलों में दखल देने से आपकी बदनामी हो सकती है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए किसी नए आविष्कार या योजना की आवश्यकता होगी। पति-पत्नी के बीच की गलतफहमी दूर हो सकती है। हल्की मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

भाग्य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला राशि

Horoscope 18th November

Horoscope 18th November: तुला राशि के जातक आज समझदारी से कार्यस्थल पर परिवर्तन कर सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग की सलाह को नजरअंदाज न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में क्षेत्र योजना के बारे में गंभीरता से सोचें। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी और मतभेद दूर होंगे। वर्तमान परिवेश के कारण स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है।

भाग्य:- 72 प्रतिशत 

उपाय:- माता लक्ष्मी को मखाना और बताशा अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 18th November

Horoscope 18th November: वृश्चिक राशि के जातकों का आज कोई जरूरी काम पूरा होगा। कोई भी अनावश्यक यात्रा कार्यक्रम न बनाएं। लोगों से संवाद करते समय सावधान रहें, गलतफहमियां रिश्ते को खराब कर सकती हैं। बच्चों की समस्याओं के समाधान में आपके सहयोग की आवश्यकता है। आज आप काम में बहुत व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक वातावरण उत्तम हो सकता है।

भाग्य:- 92 प्रतिशत 

उपाय:- माता लक्ष्मी के बीज मंत्रों का जप करें।

धनु राशि

Horoscope 18th November

Horoscope 18th November: धनु राशि के जातक आज सफलता प्राप्त करेंगे। कुछ खास लोगों के संपर्क में आने से आपकी सोच में आश्चर्यजनक बदलाव आ सकते हैं। धन हानि के कारण तनाव हो सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। किसी करीबी की आलोचना से निराशा हो सकती है। वर्तमान समय सफल हो सकता है। घर के कामों में भी आपका सहयोग बना रह सकता है।

भाग्य:- 82 प्रतिशत

उपाय:- भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मकर राशि

Horoscope 18th November

मकर राशि के जातकों को आज सेहत का ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी सी नकारात्मक गतिविधि वाले लोग आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं, हालांकि उनकी कोई भी साजिश सफल नहीं होगी। व्यवसाय और नौकरी के महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें। पारिवारिक माहौल सामान्य रह सकता है। पेट से जुड़ी कोई समस्या दूर हो सकती है।

भाग्य:- 64 प्रतिशत 

उपाय:- कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि

Horoscope 18th November

कुंभ राशि के जातक आज योजनाबद्ध तरीके से काम करे। घर के किसी बुजुर्ग को जातक के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है, उनकी भावनाओं और आदेशों की उपेक्षा न करें। छात्रों को भी अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार क्षेत्र में रुपये के साथ व्यवहार करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल बन सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है।

भाग्य:- 95 प्रतिशत

उपाय:- सफेद रंग की चीजों का दान करें।

मीन राशि

Horoscope 18th November

मीन राशि के जातकों को आज कार्यस्थल पर लाभ होगा। संतान को लेकर कोई शुभ समाचार मिलने से भी राहत मिलेगी। ध्यान रहे कार्यक्षेत्र में थोड़ी सी लापरवाही और आलस्य से महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। पारिवारिक वातावरण में कहीं अशांति का अनुभव हो सकता है। भाइयों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखें। मार्केटिंग और जनसंपर्क के कार्यों में वृद्धि होगी।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- लक्ष्मी नारायण और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

यह भी पढ़े:- ग्रहों का राशि परिवर्तन क्या देगा आपको शुभ समाचार या करेगा निराश, जानिए दैनिक राशिफल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *