April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

ग्रहों का राशि परिवर्तन क्या देगा आपको शुभ समाचार या करेगा निराश, जानिए दैनिक राशिफल 

0

मेष राशि

Horoscope 17th November

Horoscope 17th November: मेष राशि के जातक आज अपनी समझदारी दिखाएंगे। काम ज्यादा होने पर भी आप अपने पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता पर रखेंगे। बच्चों की किसी भी समस्या का समाधान खोजने के लिए आपका योगदान आवश्यक है। साझेदारी से जुड़े व्यापार में एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाना जरूरी है। पति-पत्नी के आपस में मधुर संबंध रहेंगे। नियमित रूप से योग और व्यायाम करें।

भाग्य:- 80 प्रतिशत

उपाय:- शिवलिंग पर जल चढ़ाए।

वृषभ राशि

Horoscope 17th November

Horoscope 17th November: वृषभ राशि वालों को आज किसी की सहायता करने से खुशी होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान को अनजाने में ठेस पहुंचाना उनका मन दुखी कर सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में कोई नई योजना बनाते समय सावधानी से सोचें नहीं तो भविष्य में इसका नुकसान भोगना पड़ेगा। घर की व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीवनसाथी को एक-दूसरे के साथ तालमेल बैठाने की जरूरत है।

भाग्य:- 86 प्रतिशत

उपाय:- दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर सेवन करें।

मिथुन राशि

Horoscope 17th November

Horoscope 17th November: मिथुन राशि के जातकों को आज धन लाभ होगा। दूसरे लोगों के मामलों में दखल न दें। जमीन की खरीदी और बिक्री को लेकर फिलहाल, कोई योजना न बनाएं। व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में खुशी का माहौल बन सकता है।

भाग्य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमानजी की पूजा करें।

कर्क राशि

Horoscope 17th November

Horoscope 17th November: कर्क राशि के जातकों को परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इस वजह से किसी करीबी से संबंध भी खराब हो सकते हैं। किसी करीबी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आपको सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है।

भाग्य:- 84 प्रतिशत

उपाय:- भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह राशि

Horoscope 17th November

Horoscope 17th November: सिंह राशि के जातकों को गुस्सा नही करने का प्रयास करना चाहिए। आप जो कुछ भी करते हैं उसके बारे में बहुत अनुशासित और सख्त होना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। व्यावसायिक गतिविधियों में कर्मचारियों की सलाह को भी महत्व दें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। अत्यधिक तनाव और काम के कारण सिरदर्द हो सकता है।

भाग्य:- 76 प्रतिशत

उपाय:- पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कन्या राशि

Horoscope 17th November

Horoscope 17th November: कन्या राशि के जातकों को परिवार का साथ मिलेगा। सलाह है कि किसी के भी साथ विवाद में न पड़े वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। इस समय अपने सभी फैसलों को धैर्य और संयम के साथ करना आवश्यक है। व्यवसाय से जुड़ा कोई विशेष निर्णय लेने से पहले घर पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। काम के अधिक बोझ के कारण थकान की स्थिति रहेगी।

भाग्य:- 72 प्रतिशत

उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

तुला राशि

Horoscope 17th November

Horoscope 17th November: तुला राशि के जातकों को आज धन लाभ होगा। बच्चों के बारे में कुछ नकारात्मक बात जानने से मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें आपके जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 17th November

Horoscope 17th November: वृश्चिक राशि के जातकों को सेहत पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि, दिन आगे बढ़ने के साथ ही आज किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कुछ अनबन हो सकती है। एक-दूसरे के विचारों को समझें और उनका सम्मान करें। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर जाने से सुकून और शांति मिलेगी। बिजनेस से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। घर में शांति और खुशी का माहौल रहेगा। एलर्जी से जुड़ी कोई बड़ी समस्या हो सकती है।

भाग्य:- 82 प्रतिशत

उपाय:- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु राशि

Horoscope 17th November

Horoscope 17th November: धनु राशि के जातकों का आज भाग्य पूर्ण साथ देगा। साथ ही आपको सलाह है कि फिलहाल, समय के मूल्य को पहचानें। सही समय पर सही काम न करना आपको नुकसान ही पहुंचा सकता है। आज आपके व्यवहार में धैर्य और नम्रता आवश्यक है। आपको सभी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए। सेहत थोड़ी नरम रह सकती है।

भाग्य:- 70 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि

Horoscope 17th November

मकर राशि के जातकों को आज सेहत पर ध्यान देना चाहिए। किसी भी प्रकार की यात्रा अब हानिकारक हो सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि पड़ोसियों से संबंध खराब न हों। व्यवसाय से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय तुरंत लेने पड़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच सुखद और उचित सामंजस्य हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल नहीं है।

भाग्य:- 79 प्रतिशत

उपाय:- गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

कुंभ राशि

Horoscope 17th November

कुंभ राशि के जातकों को भविष्य पर ध्यान देना चाहिए। आज बहुत ज्यादा सोच विचार करने से आपके हाथ से सफलता छूट सकती हैं। बाहरी लोगों को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में हस्तक्षेप न करने दें। दांपत्य जीवन में कुछ अनबन हो सकती है। आज आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर हो सकती है।

भाग्य:- 95 प्रतिशत

उपाय:- सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

मीन राशि

Horoscope 17th November

मीन राशि वाले जातकों आपको आज अच्छे लाभ होंगे। आप जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे रहेंगे, जिसे ठीक से पूरा न कर पाने के कारण मन उदास भी रहेगा। व्यावसायिक मामलों में आपकी समझ और योग्यता आपको कुछ सफलता दिलाएगी। दांपत्य जीवन में एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाए रखने में कुछ कठिनाइयां आएंगी। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखने से आप स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

भाग्य:- 81 प्रतिशत 

उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

यह भी पढ़े:- जानिए आज किन राशि के जातकों का भाग्य चमकने वाला है, किसे होगा धन लाभ, दैनिक राशिफल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *