May 10, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Horoscope 8th November: जानिए चंद्र ग्रहण के सूतक में किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है, दैनिक राशिफल 

0
Horoscope 8th November

मेष राशि

मेष राशि

Horoscope 8th November:  मेष राशि के लोगो को आज सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में आपका अच्छा योगदान रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को मन के अनुसार मनचाहा काम न कर पाने से मन मायूस रहेगा। हिम्मत न हारें और कोशिश करते रहें। विरोधी पक्ष आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। अजनबियों पर आसानी से भरोसा करने से बचें।

भाग्य:- 95 प्रतिशत 

उपाय:- मंगलवार का व्रत रखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि

Horoscope 8th November: वृषभ राशि के लोगो को आज धन लाभ होगा। बेवजह का खर्चा परेशानी का कारण बन सकता है। अभी के लिए अपना बजट बनाए रखें। कानूनी विवाद में भी आप फंस सकते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों के लिए समय आपके पक्ष में है।

भाग्य:- 82 प्रतिशत 

उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि

Horoscope 8th November: मिथुन राशि के ग्रह आज इनका पूरा साथ देंगे। संपत्ति या वाहन को लेकर समस्या हो सकती है। फोन पर या दोस्तों के साथ घूमने में अपना समय बर्बाद न करें। आज के कारोबार में नई तकनीक का ज्ञान होना जरूरी है, इसलिए अपनी व्यावसायिक प्रक्रिया में कुछ बदलाव करने का प्रयास करें।

भाग्य:- 90 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमानजी की पूजा-आराधना करें।

 

कर्क राशि

कर्क राशि

Horoscope 8th November:  कर्क राशि के लोगो को सकारात्मकता से काम करना चाहिए। साथ ही आज आमदनी के साधन भी मिल सकते हैं इसलिए ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। व्यापारिक पार्टियों और मार्केटिंग संबंधी कार्यों के विस्तार पर ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन सुखमय हो सकता है। घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।

भाग्य:- 76 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमानजी को चोला अर्पित करें।

 

सिंह राशि

सिंह राशि

Horoscope 8th November:  सिंह राशि के लोगो को आज सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आपके बोलने का तरीका आपके किसी करीबी को कष्ट दे सकता है। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में नहीं है जिससे जरूरी खर्चों में भी कटौती करनी पड़ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो सकते हैं।

भाग्य:- 75 प्रतिशत

उपाय:- हनुमानजी की पूजा करें और मंगल से संबंधित चीजों का दान करें।

 

कन्या राशि

कन्या राशि

Horoscope 8th November:  कन्या राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। किसी पॉलिसी या संपत्ति आदि में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। किसी के बारे में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। गलत कार्यों में समय बर्बाद करने से बचें अन्था मन परेशान रहेगा। ध्यान रखें कि इस समय अपने भीतर उत्साह न खोएं।

भाग्य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमानजी के सामने 5 चमेली के तेल के दीपक जलाएं।

 

तुला राशि

तुला राशि

Horoscope 8th November: तुला राशि वाले के आज अच्छे लोगो से संपर्क बनेंगे। किसी संस्था से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। नियमित दिनचर्या बनाए रखना आवश्यक है। कोई भी योजना बनाने से पहले उन पर गंभीरता से विचार कर लें अन्यथा कुछ गलतियां हो सकती हैं।

भाग्य:- 75 प्रतिशत

उपाय:- मंगलवार का व्रत रखें और हनुमानजी की आराधना करें।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि

Horoscope 8th November:  वृश्चिक राशि के जातकों को आज गुस्सा ना करने की कोशिश करनी चाहिए। जो लोग विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें, उनकी गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बड़ों की सलाह और मार्गदर्शन की उपेक्षा न करें।

भाग्य:- 79 प्रतिशत

उपाय:- आज से 21 दिन तक हनुमान बाहुक का पाठ करें।

 

धनु राशि

धनु राशि

Horoscope 8th November: धनु राशि के जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपने आप पर यकीन रखें। दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। माता-पिता के साथ अचानक किसी रिश्तेदार के यहां जाना पड़ सकता है। घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- मंगलवार का व्रत रखें और सुंदरकांड का पाठ करें।

 

मकर राशि

मकर राशि

Horoscope 8th November:  मकर राशि के जातकों को आज दोस्तों से मिलकर अच्छा महसूस होगा। दिखावे के लिए अधिक खर्च या उधार लेने की स्थिति से बचें अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी और उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।

भाग्य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमानजी के सामने मीठे पान का बीड़ा अर्पित करें।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि

Horoscope 8th November: कुंभ राशि आज आपका सकारात्मक व्यवहार आपको सफलता दिलाएगा। इस समय पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी मामले को लेकर भाइयों से विवाद होने की आशंका है। आप अपने उचित व्यवहार से स्थिति को बचा लेंगे। इस समय कोई नया निवेश करने से बचें। व्यक्तिगत समस्याओं और बेचैनी के कारण आप व्यावसायिक स्थान पर ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे।

भाग्य:- 81 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।

 

मीन राशि

मीन राशि

Horoscope 8th November: मीन राशि के जातकों को आज धर्म कर्म के कामों में जुड़ना चाहिए। आपका ध्यान अनैतिक कार्यों की ओर आकर्षित हो सकता है तो सावधान रहें। बेवजह बढ़ते खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार में व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है। जल्दबाजी और अति उत्साह के कारण किए गए कार्य अस्त-व्यस्त हो सकते हैं।

भाग्य:- 92 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें और दान करें।

 

यह भी पढ़े:- जानिए आज क्या होने वाला है ऐसा कुछ खास, जो देगा आपके भाग्य को एक सुखद आकार, दैनिक राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *