May 12, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Jharkhand News: झारखंड में हुई देश को शर्मसार करने वाली घटना, विदेशी महिला के साथ हुआ गैंगरेप

0
Jharkhand

Jharkhand

Jharkhand News: भारत में विदेश से आई 28 वर्षीय टूरिस्ट महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना बीते शुक्रवार रात की बताई जा रही है। यह मामला हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट का है। यहां स्पेन (spain) की रहने वाली महिला अपने पति के साथ बाइक पर घूमने निकली थी। महिला और उसका पति झारखंड के दुमका में टेंट लगा के सो रहे थी उस दौरान इस वारदात को सात आरोपियों द्वारा अंजाम दिया गया। घटना के तुरंत बाद पीड़ित महिला अपने पति के साथ बाइक चलाकर अस्पताल पहुंची। उसके बाद पीड़ित महिला को डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती किया। पुलिस ने मामले में सख्ती दिखते हुए शिकायत दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है।

Jharkahnd

टूरिस्ट वीजा पर भारत आए

बता दें कि पति-पत्नी विदेश से टूरिस्ट वीजा (tourist visa) लेकर भारत आए थे। दोनों कपल पहले स्पेन से पाकिस्तान गए थे उसके बाद पाकिस्तान से बांग्लादेश और फिर बांग्लादेश से झारखंड के दुमक पहुंचे। यहां महिला और उसका पति दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। झारखंड के बाद महिला को नेपाल जाना था लेकिन उससे पहले ही जब महिला टेंट में थी, उस दौरान तकरीबन 7 से 10 लोग वहां पहुंचे और महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। रेप पीड़िता महिला को पुलिस एस्कॉर्ट के साथ दुमका सदर अस्पताल लाया गया है।

Also Read: Uttar-Pradesh News: 2.5 करोड़ की घड़ी, 60-70 करोड़ रुपए की लग्जरी गाड़ियां, तंबाकू कारोबारी के घर छापे में मिली करोड़ों की दौलत

हंगामे के बाद सदन स्थगित

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। विदेशी महिला से हुए गैंगरेप मामले को विपक्ष ने सदन में उठाया है। इसके बाद हंगामे के बीच सदन 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई।

उच्च स्तरीय पर जांच जारी

दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने बयान देते हुए कहा कि ”घटना में 7 आरोपी शामिल थे, जिसमें तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है, बाकी 4 आरोपियों की पहचान तक हो चुकी है। पश्चिम बंगाल से नेपाल की ओर बाइक से दंपति दुमका से गुजर रहे थे। इस बात की सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी गई । कुंजी गांव में शाम होने के कारण टेंट लगाकर दोनों रुक गए। देर रात गस्त कर रही पुलिस को दोनों मुख्यमार्ग पर बदहवास हालत में मिले। पूछताछ में घटना का पता चला। फिलहाल पीड़िता की मेडिकल उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है।

Jharkhand News

Also Read: “इस बार NDA 400 पार” के नारे से गूंजा बंगाल, PM Modi ने TMC पर जमकर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *