May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Mathura की Holi का लेना है मजा तो हो जाएं तैयार, जानें मथुरा में किस दिन खेली जाएगी कौन सी होली?

0
Holi

Holi

Mathura Holi: रंगों से भरे त्यौहार होली को हर कोई बड़े पारंपरिक तरीके से मनाता है। वहीं श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा की होली यानी ब्रज की होली का तो अपना एक अलग ही मजा है। ब्रज की होली देखने दुनियाभार से लोग मथुरा आते हैं। ब्रज में बरसाना की लठमार होली, राधारानी के महल की लड्डू होली, गोकुल की छड़ीमार होली, रावल का हुरंगा, होलिका दहन और रंगों की होली बहुत प्रसिद्ध हैं। वहां की लठमार होली और लड्डू होली अपने आप में खास है।

वसंत पंचमी से होली की शुरुआत

बता दें कि मथुरा में फाल्गुन का उत्सव हर साल वसंत पंचमी के दिन से शुरु हो जाता है। ब्रज में फुलेरा दूज से होली की तैयारी प्रारंभ हो जाती है। होलाष्टक के पहले दिन फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को बरसाना की गोपियां नंदगांव मे फाग का निमंत्रण भेजती हैं। उस शाम राधारानी के मंदिर में फाग आमंत्रण स्वीकार करने का संदेशा आता है तो लड्डू होली खेली जाती है। फिर फाल्गुन शुक्ल नवमी को बरसाना की लठमार होली खेली जाती है, जिसमें नंदगांव के हुरयारे आते हैं, जिनका स्वागत लठ और रंगों से होता है।

 

holi

मथुरा होली पंचांग 2024

यदि इस साल आप मथुरा की प्रसिद्ध होली में शामिल होना चाहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं ब्रज की होली का पूरा कार्यक्रम कब खेली जाएगी फूलों वाली होली और किस दिन होगी लड्डुओं की बरसात?

Also Read: West Bengal News: Mamta Banerjee ने शेख शाहजहां को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता, 10 दिनों की पुलिस रिमांड

फुलेरा दूज फूलों की होली

फुलेरा दूज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को होता है। उस दिन भगवान श्रीकृष्ण फूलों से होली खेलते हैं। इस साल यानी 2024 को यह 12 मार्च, मंगलवार को है।

holi

बरसाना की लड्डू होली

17 मार्च, रविवार को बरसाना के बरसाना के राधारानी मंदिर में लड्डू होली खेली जाएगी। दरअसल पहले बरसाना के लाडली जी के मंदिर से नंदगांव फाग आमंत्रण का न्योता भेजा जाता है। फिर शाम को नंदगांव का एक पांडा फाग आमंत्रण की स्वीकृति का संदेशा लेकर लाडली जी के मंदिर में पहुंचता है आमंत्रण स्वीकृति में उसे लड्डू खाने को दिया जाता है। फिर वहां लड्डू होली खेली जाती है।

holi

बरसाना लठमार होली

लड्डू होली के बाद बरसाना में अगले दिन यानी 18 मार्च सोमवार को लठमार होली खेली जाएगी। नंदगांव के हुरयारे बरसाना में लठमार होली खेलने आते हैं, जहां गोपियां उनको रंग डालती हैं और लठ से उनका स्वागत करती हैं।

holi

नंदगांव की लठमार होली

बरसाना लठमार होली के बाद नंदगांव में 19 मार्च मंगलवार को लठमार होली खेली जाएगी।

Holi

वृंदावन में फूलवाली होली

नंदगांव की लठमार होली के बाद वृंदावन में 20 मार्च बुधवार को फूलवाली होली खेली जाएगी। उसी दिन रंगभरी एकादशी भी है।

holi

गोकुल की छड़ीमार होली

वृंदावन में फूलवाली होली के बाद 21 मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली खेली मनाई जाएगी ।

Holi

24 मार्च होलिका दहन

फाल्गुन पूर्णिमा को भद्रा रहित मुहूर्त में होलिका दहन करते हैं। इस बार भद्रा के कारण होलिका दहन के लिए शाम को कोई मुहूर्त नहीं है। बल्कि 24 मार्च रविवार को देर रात में होलिका दहन किया जाएगा।

holi

रंगों वाली होली

देशभर में रंगों की होली होलिका दहन के अगले दिन यानी 25 मार्च को खेली जाएगी।

holi

दाऊजी मंदिर में हुरंगा

26 मार्च मंगलवार को दाऊजी मंदिर में हुरंगा खेला जाएगा। हुरंगा के लिए खासतौर पर गुलाल बनाया जाता है और टेशू के फूल मंगाए जाते है। हुरंगे के दिन सुबह 5 बजे मंदिर खुल जाता है सुबह से ही भक्तो की भीड़ लग जाती है। वहीं दर्शन करने के बाद सभी भक्त हुरंगा देखने के लिए मंदिर की छत पर बैठ जाते है।

हुरंगा दोपहर में 12 बजे शुरु होता है। इस दिन हुरंगे में भाभी अपने देवर के कपड़ो को फाड़ती है और उसी कपडे को पानी में भिगोकर प्यार से अपने देवर के शरीर पर मारती है। इस मार को खाने और सहन करने के लिये सभी गोप (पुरुष) सुबह से ही भांग पीते है और ब्रिज की वेशभूषा में सज धज कर आते हैं।

holi

रंग पंचमी से समापन

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाई जाएगी। यानी 31 मार्च को रंग पंचमी के साथ होली का समापन होगा।

holi

Also Read: Muft Bijli Yojna को कैबिनेट की मंजूरी, मिलेगी 78,000 रुपये की सब्सिडी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *