May 13, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

एल्विश यादव की एंट्री से बदलेगा बिग बॉस के घर का माहौल, अभिषेक मल्हान को मिल सकती है मदद

0
Elvish Yadav

Bigg Boss OTT 2 : बिग बॉस ओटीटी 2 में आज का एपिसोड बेहद खास होने वाला है। आज फेमस यूट्यबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले हैं। एल्विश को बिग बॉस में देखने के लिए दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बिग बॉस के घर में फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव को एक साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एल्विश यादव के साथ एक्ट्रेस आशिका भाटिया भी घर में एंट्री ले चुकी हैं.

जिसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर एल्विश (Elvish Yadav) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश यादव कहते नजर आ रहे हैं कि घर में बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhruve) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को छोड़कर सभी मेरी बहने हैं। वह आगे कहते हैं कि बेबिका ध्रुवे आंटी हैं और पूजा भट्ट ताईजी। इससे ये चीज तो साफ हो गई है कि आज एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 में अपना जलवा बिखेरने आ गए हैं।

लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

Elvish Yadav

सोशल मीडिया पर कई दर्शकों का मानना है कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) की एंट्री के साथ ही घर में बहुत सी चीजें बदल जाएंगी। कई समकरण बदल सकते हैं। अभिषेक मल्हान को एल्विश यादव की मदद मिल सकती है। दर्शक उम्मीद जता रहे हैं कि मनीषा रानी , अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और एल्विश यादव के बीच गहरी दोस्ती देखने को मिल सकती है।

वहीं पूजा भट्ट और एल्विश यादव (Elvish Yadav) शायद एक दूसरे से दूर ही रहें क्योंकि शायद इनकी एक दूसरे से न बने। इसके साथ ही दर्शक उम्मीद जता रहे हैं कि एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ ही अब बिग बॉस के घर में एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है।

घर से बेघर होने के लिए नोमिनेटेड हैं ये सितारे

Elvish Yadav

बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, फलक नाज और जाद हदीद नॉमिनेट हैं। पहले मनीषा भी नॉमिनेट थीं , हालांकि कैप्टेंसी जीतने के बाद अब वह सुरक्षित हो जाएंगी। वहीं देखने वाली बात यह होगी कि क्या अभिषेक को एल्विश के आने से कोई फायदा होगा या फिर दोनों अलग-थलग हो जाएंगे। शो में एल्विश के आने के बाद घर के समीकरणों में बदलाव देखने को मिलेगा या नहीं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जब दो यूट्यूबर आमने सामने होंगे तो वे एक दूसरे पर भारी पड़ सकते हैं।

अभिषेक को अभी जनता से भरपूर प्यार मिल रहा है और एल्विश (Elvish Yadav) अभिषेक के लिए एक टफ कॉम्पटिशन हो सकते हैं। एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के कम्पैरिजन की बात करें तो बता दें कि यूट्यूब पर एल्विश यादव के 10.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स है तो वहीं अभिषेक मल्हान के 6.53 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।

यह भी पढ़ें : Mirzapur 3 : मिर्जापुर की ‘बीना भाभी’ ने बढाई फैन्स की बेताबी, डबिंग स्टूडियो से साझा की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *