May 12, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Lok Sabha Election से पहले सख्त हुआ Election Commission, इन राज्यों के गृह सचिवों को किया सस्पेंड

0
Election Commission (2)

Election Commission (2)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान होते ही चुनाव आयोग भी सख्त हो गया है। पूरे देश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। देशभर में इलेक्शन की प्रक्रिया 43 दिन तक चलेगी। जबकि 4 जून को नई सरकार का ऐलान हो जाएगा। 16 मार्च को निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त राजीव कुमार ने मतदाताओं से खास अपील करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आग्रह किया था। वहीं अब इस पर सख्त एक्शन लेते हुए आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दे दिया है।

Rajiv Kumar

इन 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए गए

बता दें कि चुनाव आयोग ने जिन 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए हैं। उसमें गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के DGP को हटाने के निर्देश भी दिया गया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के DGP को 2016 में सूबे के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी सक्रिय चुनाव ड्यूटी से हटा दिया था। इसके साथ ही बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल के साथ ही अतिरिक्त आयुक्त और उपायुक्त को भी हटा दिया गया है। वहीं, मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के जीएडी सचिव को भी हटाया गया है। \

Also Read: Lok Sabha Election 2024: जानिए पहले चरण में कहां-कहां डाले जाएंगे वोट, कितनी सीटों पर होंगे मतदान?

क्यों लिया यह एक्शन? 

चुनाव आयोग के अनुसार यह ‘’एक्शन चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित कराने के लिए लिया गया है। चुनाव आयोग की इस कार्रवाई से कड़ा संदेश जाता है कि लोकसभा चुनाव 2024 में सभी को समान अवसर मिलने वाले हैं।’’ 

कब होंगे मतदान, किस दिन आएगा रिजल्ट?  

बता दें कि 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी, जबकि दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां 20 मई, छठवां 25 मई और सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा। जबकि 4 जून को मतदान का निर्णय सामने आएगा। 

7 चरणों में किस दिन डलेंगे वोट 

पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी।  इसके तहत 10 राज्यों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।   दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 89 सीटों पर मतदान होंगे। इसके साथ ही चार राज्यों में मतदान प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

तीसरे चरण में 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान पूरे हो जाएंगे। तीसरे चरण में 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीटों पर मतदान होगा। वहीं 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान पूरा हो जाएगा। 

वहीं पांचवें चरण में 20 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके साथ ही तीन और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान संपन्न हो जाएगा। छठे चरण में 25 मई को 7 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण के साथ दो और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों प्रदेशों में मतदान संपन्न हो जाएगा। साथ ही 

 सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।  इसके साथ ही 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

 

Also Read: Delhi Lok Sabha Election : दिल्ली में लोकसभा चुनाव की तारीख आई सामने, जानें किस सीट पर कब होंगे इलेक्शन?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *