Bollywood News: फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, निर्देशक राजकुमार कोहली का निधन
Bollywood News: बॉलीवुड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह हिंदी सिनेमा के जाने-माने 93 साल के प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली का निधन हो गया है। उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिस के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
कई हिट फिल्में दे चुके हैं
हिंदी सिनेमा में राजकुमार कोहली को नागिन, जानी दुश्मन, नौकर बीवी का, बदले की आग, मुकाबला और राज तिलक जैसी कई बेतरीन मूवीज के लिए जाना जाता है। इंडस्ट्री में उन्होंने धर्मेंद्र, जीतेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, अनिता राज और सुनील दत्त जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था।
इस फिल्म से मिली पहचान
राजकुमार कोहली को असली पहचान जानी दुश्मन फिल्म से मिली मल्टी स्टारर फिल्म 1979 में रिलीज हुई थी, जो कि हिंदुस्तान की पहली ऐसी हॉरर मूवी थी, जिसने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था। राजकुमार कोहली का निधन उनके परिवार और चाहने वालों को एक बड़ा झटका दे गया है।
राजकुमार कोहली जी का फैमिली बैकग्राउंड
राजकुमार कोहली की शादी पंजाबी स्टार स्टार निशी से हुई थी। निशी ने उनके साथ 1963 में आई पिंड दी कुड़ी फिल्म में काम किया था। फिल्म के सेट पर ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर दोनें ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों को दो बेटे हुए, जिनका नाम अरमान और रजनीश कोहली है।
बेटे का करियर कुछ खास नहीं रहा
राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली एक एक्टर हैं। अरमान को उन्होंने जानी दुश्मन फिल्म से इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। जानी दुश्मन हिट थी, लेकिन इससे अरमान के करियर को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। इसके बाद 2002 में उन्होंने बेटे के साथ एक और फिल्म बनाई, जिसका टाइटल एक अनोखी कहानी था। ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी।
बिग बॉस में चला बेटे का जादू
जब हिंदी सिनेमा में अरमान कोहली को पहचान नहीं मिली, तो उन्होंने सलमान खान के शो बिग बॉस में जाने का फैसला किया। अरमान बिग बॉस सीजन 7 का हिस्सा था। शो में वो तनीषा मुखर्जी संग रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में रहे थे।
Also Read: कतर में बंद 8 नौसेनिकों की मौत की सजा के खिलाफ भारत की अपील स्वींकार, नहीं होगी फांसी!