World Population Day 2022: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, क्या है इसका महत्व और इस साल का थीम

World Population Day 2022: दुनियाभर में हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है। इस दिन का अपना एक अलग ही महत्व और इतिहास (History) है। लगातार बढ़ रही जनसंख्या आज दुनियाभर के लोगों के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।
जिसके कारण गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी जैसी समस्याएं बढ़ रही है। जनसंख्या के प्रति जागरूकता (Awareness) फैलाने के लिए इस दिन जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। हर साल इस दिन के लिए एक खास थीम (Theme) भी रखी जाती है और इसी के हिसाब से इस दिन को मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं इस साल का थीम, इतिहास और इस दिन का महत्व के बारे में।
जानें क्या है इतिहास
इस विशेष दिन को मनाने के लिए 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की परिषद ने जनसंख्या के मुद्दे पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में नामित किया। इस तरह 11 जुलाई 1990 पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया गया। 31 अक्टूबर, 2011 को दुनिया की आबादी 7 अरब तक पहुंच गई और 2030 तक 8.6 अरब और 2050 तक 9.8 अरब तक पहुंचने का अनुमान भी लगाया गया है।
विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व
हर साल 11 जुलाई को जनसंख्या कंट्रोल करने के उपायों पर चर्चा की जाती है। लोगों के बीच जागरुकता लाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। दरअसल जनसंख्या बढ़ने के कारण देश और दुनिया को जो परेशानियां जैसे, इको सिस्टम और मानवता को जो नुकसान पहुंच रहा है. उसके प्रति लोगों को इस दिन अलर्ट किया जाता है।
इस दिन लोगों को परिवार नियोजन, गरीबी, समानता, नागरिक अधिकार, मां और बच्चे का स्वास्थ्य, गर्भनिरोधक दवाइयों के इस्तेमसल आदि ऐसी कई गंभीर समस्याओं से अवगत करा कर इन विषयों पर चर्चा की जाती है। भारत, चीन के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है।
इस साल की थीम
हर साल विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) को एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार कुल विश्व जनसंख्या 8 मिलियन का आंकड़ा पार करने वाली है। तो इस बार इस पर आधारित थीम भी रखी गई है। 8 बिलियन की दुनिया सभी के लिए एक लचीले भविष्य की ओर। अवसरों का दोहन और सभी के लिए अधिकार और विकल्प सुनिश्चित करना।
यह भी पढ़ें- Unhealthy Foods For Kids: बच्चों को कभी भुलकर भी लंच में ना दें ये चीजें, सेहत पर पड़ सकता है बड़ा नुकसान