May 12, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

फ्रांस में रोकी गई फ्लाइट का मास्टरमाइंड आखिर कौन? हैदराबाद से क्या है रिश्ता?

0
flights

flights

France Flight Takes Off: आज मुंबई में लैंड हुई एक फ्लाइट (एयरबस A340) जिसे फ्रांस में 4 दिन पहले रोक लिया गया था। इस विमान में 303 यात्री सवार थे जिसमें से 276 यात्री वापस लौट आए हैं। विमान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से निकारागुआ जा रहा था। इसे मानव तस्करी के संदेह में गुरुवार को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री एयरपोर्ट पर रोका गया था।

फ्रांस के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि इसमें सवार लोगों की मानव तस्करी की जा रही है। इस चार्टर्ड विमान में सैकड़ो भारतीय सवार थे। अल जजीरा के मुताबिक विमान में सवार 5 नाबालिगों सहित कम से कम 25 यात्रियों ने फ्रांस में शरण का अनुरोध किया।

Also Read: क्रिसमस और न्यू ईयर के बीच corona ने पकड़ी रफ्तार, देश भर में 628 नए मामले

खबरों के मुताबिक फ्रांस में चार दिनों तक रोके गए इस चार्टर विमान को लेकर एक कुख्यात मानव तस्कर का नाम सामने आया है। तस्करी के पीछे हैदराबाद का एक मास्टरमाइंड हो सकता है। खबरों की मानी तो इस शख्स का नाम शशि किरण रेड्डी है। यह पिछले साल एक अन्य मानव तस्करी मामले का कथित सरगना है। इस घटना से भी यही जुड़ा हो सकता है।

15 साल हो गए मानव तस्करी करते-करते

शशि किरण रेड्डी 15 साल से मानव तस्करी नेटवर्क का संचालन कर रहा है। वह निकारागुआ जाने वाली फ्लाइट से तस्करी करने का मास्टरमाइंड हो सकता है। वह कथित तौर पर दुबई से निकारागुआ के लिए चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था करने में शामिल है।

रेड्डी पर आरोप है कि उसने पिछले दो महीनों में लगभग 800 अवैध भारतीय अप्रवासियों को पर्यटक बताकर निकारागुआ भेजा है। रेड्डी को गुजरात पुलिस ने 2022 डिंगुचा मामले में पकड़ा था परन्तु पुख्ता सबूत नहीं होने की वजह से छोड़ दिया गया था।

 

Also Read: पुंछ में सेना की प्रताड़ना से अस्पताल में भर्ती युवक ने सुनाई आपबीती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *