May 9, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

निकाय चुनाव के पहले चरण के मदतान के दौरान भारी हंगामा, गजरौला नगर पालिका में पुलिस ने किया लाठी चार्ज

0
UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023 : यूपी में प्रथम चरण के निकाय चुनाव के दौरान अमरोहा जिले के गजरौला नगर पालिका में मतदान के दौरान भाजपाइयों पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाकर बसपा प्रत्याशी के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को लाठी भांजकर खदेड़ दिया। वहीं अमरोहा के एक बूथ पर रालोद प्रत्याशी ने भाजपाइयों पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। जिससे हंगामा हो गया और पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई।

भड़के समर्थकों ने किया पथराव

UP Nikay Chunav 2023 : इस दौरान जमकर पथराव हुआ . इसके बाद पुलिस बसपा प्रत्याशी के पति को हिरासत में लेकर थाने ले जाने पर समर्थकों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए समर्थकों ने पुलिस प्रशासन पर भाजपा के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगाया। आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव में पोलिंग पार्टी के लिए लगाई गई दो बसों के शीशे टूट गए। जबकि एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। पथराव और भगदड़ के दौरान कई लोग चोटिल हुए हैं।

विडियो वायरल कर भाजपा के ऊपर लगाया आरोप

UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023 : गजरौला नगरपालिका में अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी उर्वशी ने वीडियो वायरल करके भाजपाइयों पर वोट नहीं पड़ने देने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि प्रशासन को मतदान कराने की आवश्यकता क्या है, वह भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दे दें। चुनाव के दौरान अमरोहा और गजरौला के कई बूथों पर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें : ‘मेरा घर जल रहा है, कृपया मदद करें’, मणिपुर में भड़की हिंसा को लेकर स्टार खिलाड़ी ने केंद्र सरकार से की मार्मिक अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *