April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Mukhtar Ansari समेत यूपी के इन माफिया डॉन का हुआ खात्मा, जानें कैसे खत्म हुआ इनका गुंडा राज?

0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari: यूपी में अपने समय में बहुत से बाहुबलियों ने राज किया। माफियाओं ने यूपी की जनता पर अपने खौफ को कायम रखते हुए कई चुनाव भी जीते। दुनिये में अपने नाम से डर फैलाया। लोगों के सुख-चैन में खलल डाला। कई घरों को उजाड़ डाला। औरतों बच्चियों पर जुल्म ढाए। लेकिन योगी राज में इन गुंड़ों को मुहं की खानी पड़ी। इनमें से कई बाहुबलियों का खात्मा हो चुका है। 

सबसे बड़ा गुंड़ा मुख्तार अंसारी

यूपी के माफिया डॉन और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई है। बांदा जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्तार को इलाज के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मुख्तार की मौत हो गई। मुख्तार का यूपी के मऊ जिले में डंका बजता था। मऊ विधानसभा से पांच बार विधायक रह चुका मुख्तार अंसारी का चुनाव में नाम चलता था। जेल में रहने के बावजूद 3 चुनावों में जीत हासिल की थी। मुख्तार अंसारी पर हत्या और वसूले समेत 65 से भी ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। साल 2005 से ही मुख्तार जेल की सजा काट रहा था। अलग-अलग मामलों में 2 बार उम्रकैद की सजा हुई थी।

Also Read: Lok Election 2024: मोदी के खिलाफ 600 वकीलों ने भेजी CJI को चिट्ठी, मोदी ने भी ट्वीट कर दिया जवाब

अतीक अहमद के गुंडे राज का खात्मा 

संगम नगरी प्रयागराज समेत कई जिलों में अतीक के आतंक का परचम लहराया करता था। लोगों में  इतनी दहशत समाई थी कि लोग इसके खिलाफ वोट डालना तो दूर की बात है, चुनाव तक लड़ने से डरा करते थे। उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की अप्रैल 2023 में प्रयागराज में एंकाउन्टर के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस तरह से माफिया अतीक के साम्राज्य का अंत हुआ था। 

Atiq

विकास दुबे को ऐसे किया ढ़ेर 

देश में चर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का नाम तब सुर्खीयों में आया था, जब साल 2020 में कानपुर देहात के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस पर विकास और उसके गैंग के लोगों ने गोलियां चलाई और सीओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास दुबे समेत कई बदमाशों को मुठभेड़ में मार गिराया था।

Vikas Dubey

Also Read: Mukhtar Ansari की मौत के बाद बौखलाया विपक्ष, जांच की मांग कर दी श्रद्धांजलि, योगी का हाई अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *