April 26, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

UP News: पुलिस की गिरफ्त से अपराधी को छुड़ा ले गई भीड़, वर्दी फाड़ी, गाड़ी तोड़ी, नोच लिए नेम्प्लेट्स

0
शानू कुरैशी

शानू कुरैशी

 UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस पर हमला किया गया है। हमला, फरार वांटेड शानू कुरैशी की गिरफ्तारी की कोशिशों के दौरान हुआ। इस हमले में पुलिसकर्मियों की वर्दी को फाड़ा गया और उनकी नेमप्लेट नोच ली गई। भीड़ ने पत्थरबाजी की और पुलिस के वाहनों को नुकसान पहुंचाया। पुलिसकर्मियों को जान से मार डालने की धमकी भी दी गई है।

FIR दर्ज की गई

हमले का आरोप शानू कुरैशी उसके अब्बा हाजी मोहम्मद, शानू के भाई के अलावा इमरान, गुलफाम, असलम, तोतला पठान और नदीम आदि के साथ 20-25 अज्ञात लोगों पर लगा है। इन सभी पर IPC की धारा 147, 148, 323, 506, 332 और 353 के साथ आपराधिक कानून (संसोधन) अधिनियम 1932 की धारा 7 के तहत FIR दर्ज की गई है। केस दर्ज होने के बाद आरोपित फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुइ है। घटना शुक्रवार (24 नवंबर, 2023) की है।

सब इंस्पेक्टर ने की शिकायत

Also Read: Sanjay Raut: इजरायल ने भारत सरकार से की संजय राउत की शिकायत, खत लिखकर कहा भारत में ऐसा पहले नहीं देखा

आगरा के लोहामंडी थाना क्षेत्र का मामला है। शिकार हुए सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने इस मामले में FIR दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में अरुण कुमार ने बताया कि “शुक्रवार की शाम लगभग 6:40 पर वो अपने साथ हेड कॉन्स्टेबल वीरपाल को ले कर शानू कुरैशी नाम के आरोपी की तलाश में उसके आगरा स्थित घर खातीपाड़ा गए थे। शानू कुरैशी अपने घर पर ही स्थित लोहे की दुकान पर बैठा मिला जिसे तुरंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जमा भीड़ ने किया हमला

शानू की गिरफ्तारी की खबार मिलते ही मौके पर उसके घर वाले पहुँच गए। उन्होंने पुलिस की बाइक खींच कर नीचे गिरा। इसी के साथ आरोपी के घर वालों ने शोर मचा कर लोगों को भी बुला लिया। जमा भीड़ ने पुलिस वालों को धमकी दी कि अगर वो शानू को नहीं छोड़ेंगे तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। उन्होंने पुलिस वालों को गालियाँ दीं और उनके साथ मारपीट भी शुरू कर दी।

वर्दी फाड़ी और नेम प्लेट नोचे

पुलिस ने शानू कुरैशी को नहीं छोड़ा तो हमलावर भीड़ ने उनकी वर्दियों को फाड़ डाला और नेम प्लेट नोच लीं। इस हंगामे के चलते अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। आसपास के दुकानदारों ने दुकानें बंद कर लीं। इस हमले में सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार और कॉन्स्टेबल वीरपाल को चोटें आईं। दोनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हमले के बाद से आरोपी फरार हैं उनकी तलाश जारी है।

 

Also Read: UP Government: हलाल प्रोडक्ट बैन के बाद योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, घोषित किया ‘नो नॉन वेज डे’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *