April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

सरफ़राज़ खान ने जमाया शानदार शतक, मुंबई की पहली पारी 374 रनो पर सिमटी

0
Ranji Trophy 2022 Final

Ranji Trophy 2022 Final: मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2022 के फ़ाइनल मुकाबले का आज दूसरे दिन का खेल जारी है. लंच के समय तक 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाकर खेल रही मुंबई की पारी लंच के बाद 5.4 ओवर तक ही चली और उनकी पहली पारी 374 रनो पर सिमट गयी. सरफ़राज़ खान ने 134 रनो की शानदार पारी खेली. वो अपनी टीम के आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए. ताजा समाचार मिलने तक मध्यप्रदेश ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं.

सरफ़राज़ खान ने जमाया शानदार शतक

Ranji Trophy 2022 Final

Ranji Trophy 2022 Final: दूसरे दिन के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 248 रनो से आगे खेलने उतरी मुंबई को दिन के शुरुआत में ही झटका लग गया. कल के खेल में 12 रन बनाकर नाबाद लौटे शम्स मुलानी अपने स्कोर में बिना कोई रन जोड़े पवेलियन लौट गए.

उसके बाद मुंबई ने नियमित अंतराल पर विकेट गवाएं और एक समय में 400 के पार जा रही मुंबई की पहली पारी 374 रनो पर सिमट गयी. हालाँकि इस बीच सरफ़राज़ खान ने एक छोर संभाले रखा और इस सीजन का अपना पांचवा शतक जड़ते हुए 134 रनो की बेहतरीन पारी खेली. वो मुंबई के आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए. मध्यप्रदेश के लिए गौरव यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए.

ओपनिंग जोड़ी ने दिलाई थी शानदार शुरुआत

Ranji Trophy 2022 Final

आपको बता दें कि, Ranji Trophy 2022 Final के पहले दिन के खेल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम को कप्तान पृथ्वी शॉ और शानदार फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज यशस्वी जैसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 87 रनो की शानदार साझेदारी निभायी. पृथ्वी ने 47 रन बनाए. इस दौरान जैसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा किया. वो अपना शतक तो पूरा नहीं कर पाए. लेकिन, उन्होंने अपनी टीम के लिए 78 रनो की शानदार पारी खेली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *