May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने उपद्रवियों को सिखाया कानून का पाठ, नंगे पांव पैदल घुमाया, लोगों ने दी मिशाल

0
Rajasthan Police

Rajasthan Police

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने कुछ गुंडाों को सबक सिखाते हुए एक अलग मिशाल पेश की है। पुलिस ने बदमाशों को भरे बाजार में नंगे पांव पैदल घुमाया। बता दें कि 8 अप्रैल सोमवार को सांगानेर के दादाबाड़ी नगर में विवादित जमीन को लेकर कब्जा करने के प्रयास, में परिवादी शंकर लाल सुईवाल के परिवार से दूसरे पक्ष ने दिनदहाड़े मारपीट की। दोपहर करीब 12 बजे गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद दर्जनभर बदमाशों ने जमकर दहशत मचाई। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अच्छा कानून का पाठ-पढ़ाया

दिनदहाडें गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने अच्छा कानून का पाठ-पढ़ाया है। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें भरे बाजार नंगे पांव पैदल घुमाया। आगे-आगे पुलिस की सायरन बजती गाड़ियां और पीछे फटे कपड़े पहने, चेहरा नीचे, गर्दन झुकाए आरोपी पुलिस के साथ चुपचाप चलते दिखाई दिए। इन बदमाशों को ऐसा ले जाता देखकर लोग पुलिस की तारीफ करने लगे। कुछ बेशर्म बदमाश तो हाथों से विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए वहीं कुछ मुंह छिपाते हुए भी दिखे।

Also Read: Samajwadi Party Manifesto: सपा का घोषणा पत्र जारी, जनता से किए इतने बड़े-बड़े वादे किया मिलेगा चुनाव में कोई नतीजा

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

खबरों के मुताबिक, मालपुरा गेट पुलिस थाना इलाके में 8 अप्रैल को सांगानेर के दादाबाड़ी नगर में विवादित जमीन को लेकर कब्जा करने के इरादे से परिवादी शंकर लाल सुईवाल के परिवार से दूसरे पक्ष ने दिनदहाड़े मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद इस घटना के मद्देनजर पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी सुभाष चन्द मदेरणा और नन्दकिशोर मीणा को गिरफ्तार कर लिया। दो गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने 8 बदमाशों को और गिरफ्तार किया है। इन 8 बदमाशों को पुलिस ने C.C.T.V की मदद से धर-दबोेचा। आरोपियों के नाम – जितेंद्र सह उर्फ़ जीतू फौजी, रामजीलाल बैरवा, सुरेश जाट, महेन्द्र मीणा, नरेंद्र बैरवा, जय सिंह नरुका और यशपाल सिंह के रूप में हुई है।

यह है पूरी घटना

दरअसल यह आरोपी गाड़ियों में सवार होकर आए उनके पास हथियार थे, हाथों में डण्डे, सरिया और पत्थर थे। फिर अचानक शंकरलाल सुईवाल के परिवार पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने जमकर दहशत मचाई। बदमाशों ने जबरदस्ती उनके घर का मैन गेट तोड़ा और घर के अंदर घुस गए उसके बाद बदमाश डण्डे और पत्थर बरसाने लगे। पथराव के कारण 5 लोग घायल हो गए। वहीं कुछ लोगों ने कमरे में खुद को बंद करके अपनी जान बचाई। खबरों के अनुसार पुलिस जैसे ही घटना स्थाल पर पहुंची उपद्रवी और पत्थर बरसाने लगे, पुलिस से भी नहीं डरे।

 

Also Read: AAP को लगा बड़ा झटका, पार्टी छोड़ मंत्री ने केजरीवाल पर लगाए कई गंभीर आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *