May 3, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Samajwadi Party Manifesto: सपा का घोषणा पत्र जारी, जनता से किए इतने बड़े-बड़े वादे किया मिलेगा चुनाव में कोई नतीजा

0
Samajwadi Party Manifesto

Samajwadi Party Manifesto

Samajwadi Party Manifesto: कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी जारी किया घोषणा पत्र। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा पत्र की जानकारी दी है। कांग्रेस पार्टी की तरह सपा ने भी जनता से कई बड़े वादे किए हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि लोगों के सुझाव के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। विजन डॉक्यूमेंट को ‘जनता का मांग पत्र – हमारा अधिकार’ नाम दिया है। 

जनता का मांग पत्र – हमारा अधिकार

अखिलेश यादव का कहना है कि लोगों से पहले सुझाव मांगा गया फिर विजन डॉक्यूमेंट को तैयार किया गया। जनता के मांगपत्र के रूप में सोशल मीडिया पर जानकारी हासिल की। सभी ने हमें अपने सुझाव दिए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि ”हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को ‘जनता का मांग पत्र – हमारा अधिकार’ नाम दिया है’’।

इस विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं जो लोगों द्वारा की गई हैं। जैसे की संविधान की रक्षा का अधिकार, रक्षा का अधिकार लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार, और सामाजिक न्याय का अधिकार, देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। देश की जाति जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है।

Also Read: Lok Sabha Election 2024: BJP ने U.P की 9 सीटों में से 7 सीटों पर नए चेहरों को दिया

मौका

BJP ने जान बूझकर कर पेपर लीक किए

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा की ”बेरोजगारी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। देश की युवा बेरोजगार है। गांव में 90 फीसदी तक बेरोजगारी है। उत्तर प्रदेश का हाल और भी ज्यादा खराब है।

सरकार आरक्षण नहीं देना चाहती, इसीलिए नौकरी नहीं देना चाहती। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने प्रदेश में जान बूझकर कर पेपर लीक कराए हैं”।

SP, Manifesto

अखिलेश यादव के वादे 

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ”गरीबों को जो राशन दिए जाते हैं वह बहुत घटिया हैं। जनता को पौष्टिक भोजन नहीं मिल पा रहा है। निशुल्क शिक्षा का अधिकार है। GDP तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करेंगे। पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों में बहाल की जाएगी”। 

भाजपा के वादे झूठे वादे 

अखिलेश यादव ने कहा कि ”सीमाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। भारत के कुछ हिस्से में सीमा सिकुड़ रही है। अग्निवीर सोची समझी रणनीति है। अग्निवीर नीति को समाप्त किया जाएगा। अगर भाजपा दोबारा आई तो कहीं, पुलिस पीएसी में भी तीन साल की नौकरी न कर दे”।

अखिलेश ने कहा कि ”जनता का साथ होगा तो सबसे ज्यादा सीट पाएंगे। भाजपा के वादे झूठे वादे रहेंगे। सपा अधिकारों की बात करती है। जहां हम जाएंगे, वहां कोई नहीं आ पाएगा। यही हमारी क्वालिटी है”।

बेरोजगारी खत्म करने का वादा 

सपा ने मनरेगा में मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपये करने का वादा किया है। अगर सपा सत्ता में आती है तो मनरेगा के तहत कार्य दिवस के दिन को बढ़ाकर 150 तक किया जाएगा। घोषणा पत्र में सपा ने सभी सरकारी विभागों में खाली पड़े पद तत्काल भरने का वादा किया है।

घोषणा पत्र के तहत, सभी लोगों के लिए राष्ट्रीय रोजगार नीति और मिशन रोजगार स्थापित होगा। घोषणा पत्र में सपा के युवाओं के लिए लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू करने का भी वादा किया है। 

महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

साथ ही सपा ने कहा है कि पुलिस समेत सभी सरकारी विभागों की नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। वहीं लड़कियों को सरकार बनने पर केजी से पीजी तक फ्री शिक्षा मिलेगी। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को 3000 रुपये प्रति महीने तक की मासिक पेंशन मिलेगी। साल 2025 तक जातीय जनगणना कराई जाएगी। 

Akhilesh Yadav Uttar Pradesh

पोष्टिकता और गुणवत्ता वाला अच्छा आटा 

मुफ्त राशन योजना में मिलने वाले गेहूं की जगह आटा देने का सपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है। यह आटा पोष्टिकता और गुणवत्ता के मामले में अच्छा होगा। गुणवत्ता के मामले में आटा देश की सबसे अच्छी कंपनियों के मुकाबले का होगा।

सत्ता में आने पर राशन कार्ड धारक हर फैमिली को 500 रुपये का मोबाइल डेटा मुफ्त भी मिलेगा। मुफ्त डेटा से डिजिटल सम्पन्न बनाम डिजिटल विपन्न में ‘डिजिटल डिवाइड’ का अंतर बिल्कुल नहीं रहेगा।

Also Read: Lok Sabha Elections 2024: पवन सिंह ने दिखाया बागी तेवर, NDA के खिलाफ यहां से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *