द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा ? कौन होगा भारत का 15वां राष्ट्रपति, आज आएंगे नतीजे…

द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, कौन होगा देश का अगला राष्ट्रपति?
Presidential Election : भारत को आज अपना 15वां राष्ट्रपति (President) मिल जाएगा. बता दें कि 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ था. जिसके बाद आज 21 जुलाई को गुरुवार के दिन सुबह 11 बजे से संसद भवन (Parliament House) में मतगणना शुरू हो गई है. जिसके नतीजे थोड़ी देर में सामने आ जएंगे.
द्रौपदी मुर्मू के जीतने की है संभावना
राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) में एनडीए की ओर से झारखंड की पूर्व गवर्नर द्रौपदी मुर्मू (NDA presidential candidate Droupadi Murmu) उम्मीदवार हैं तो वहीं विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया हैं.
जिसमें से द्रौपदी मुर्मू की इस चुनाव में जीत की संभावना जताई जा रहीं हैं. गौरतलब है कि अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी.
आज के ही दिन देश को मिली थी पहली महिला राष्ट्रपति
Presidential Election : आज से 15 वर्ष पूर्व, 21 जुलाई के दिन ही देश को पहली महिला राष्ट्रपति मिली थी. 21 जुलाई के दिन ही प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थी. 21 जुलाई, 2007 को राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने जीत हासिल की थी. जिसके बाद 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई थी.
यह भी पढ़े- राष्ट्रपति चुनाव में कई कांग्रेसी विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, द्रौपदी मुर्मू को दिया अपना समर्थन