April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से सम्मानित हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली बनी पहली भारतीय

0
President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) तीन दिवसीय दौरे पर सूरीनाम (Suriname Tour) में है और वहां के राष्ट्रपति संतोखी (President Santokhi) ने उनका शानदार स्वागत किया। सूरीनाम पहुंची भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने सर्वोच्च सम्मान, ‘ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार’ से सम्मानित किया। ये सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, और इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पहली भारतीय द्रौपदी मुर्मू हैं।

सम्मानित महसूस कर रही हूँ- द्रौपदी मुर्मू

President Draupadi Murmu

पुरस्कार लेने करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने कहा  “मैं ये सम्मान भारतीय-सूरीनाम समुदाय की आने वाली पीढ़ियों को समर्पित करती हूं, जिन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान सूरीनाम के सर्वोच्च सम्मान को प्राप्त करने के लिए मैं सम्मानित महसूस कर रही हैं।

इसके साथ ही,भारत और सूरीनाम ने सोमवार को स्वास्थ्य, कृषि और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में तीन प्रमुख समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। राष्ट्रपति मुर्मू और उनके सूरीनाम के समकक्ष चंद्रिका प्रसाद संतोखी के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

मनाई जा रही है भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ

President Draupadi Murmu

आपको बता दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता का नेतृत्व किया। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी पहली राजकीय यात्रा पर सूरीनाम में आकर खुश हैं। सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा की सूरीनाम, भारत की तरह, एक विविध राष्ट्र है जिसमें कई जातियों, भाषाओं और धर्मों के लोग रहते हैं।
द्रौपदी मुर्मू अनुसार, भारत और सूरीनाम के बीच विविध और समकालीन मित्रता मजबूत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर बनी है, इसी के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने सूरीनाम समकक्ष चंद्रिका प्रसाद संतोखी को भारत से दवाएं सौंपी। आपको बता दे, भारत से सूरीनाम की आखिरी राष्ट्रपति यात्रा 2018 में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *