April 26, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज 59वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

0
Jawaharlal Nehru

आज 27 मई को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की 59वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चाचा नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ख़ास ट्वीट

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी (Jawaharlal Nehru) के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती। लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया. ‘हिन्द के जवाहर’ को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
वहीं कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा रहेगी. भारत के विचार, स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और आधुनिकता के उन मूल्यों पर मशाल की तरह प्रकाश डालती रहेगी, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया. उनकी दूरदर्शिता और अहमियत हमेशा हमारी अंतरात्मा और कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं। इसके साथ ही दिल्ली के प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर ट्वीट कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश को आजादी दिलाने मे रहा था महत्वपूर्ण योगदान

Jawaharlal Nehru

बता दें कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। 1947 में जब भारत स्वतंत्र हुआ था तब पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधान मंत्री बने। भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए, नेहरू ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से थे। 27 मई, 1964 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ने अपनी अंतिम सांस ली।

वो साल 1947 से साल 1964 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वो बच्चों से बेहद प्यार करते थे जिसके कारण बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से बुलाते थे। चाचा नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। हर साल 14 नवंबर को बालदिवस के रूप में उनका जन्मदिन मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : केंद्र के इस अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष से मदद मांगते फिर रहे हैं अरविंद केजरीवाल, सुप्रीम कोर्ट का भी खटखटाया दरवाजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *