April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

मुकेश अंबानी ने राम भक्तों को दिया बड़ा तोहफा, 22 जनवरी को होगी सभी कर्मचारियों की छुट्टी

0
Mukesh Ambani

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जारी है। लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिल रही है। सरकार ने तो इस दिन के लाइव प्रसारण का विचार भी कर लिया है। देश के हर कोने से राम जी के लिए भेंट स्वरुप लोग कुछ न कुछ भेज रहे हैं। सरकार भी लोगों की खातिर जो सम्भव प्रयास हो सके वो सब कर रही है। लोगों की आस्था और भावना को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने शुभ दिन यानी 22 जनवरी को हाफ-डे, आधे दिन के लिए सभी कार्यालय बंद रखने के आदेश दिए है। वहीं श्री राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर प्राइवेट से लेकर कई सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी का प्रावधान किया गया है।

मुकेश अंबानी ने दी छुट्टी

Also Read: Viral Video: बुजुर्ग महिला ने शराफत से की शरीफों की शिकायत, खोली ‘पीएम आवास योजना’ के घूसखोरों की पोल

22 जनवरी के इस महत्वपूर्ण दिन को ध्यान में रखते हुए देश के अरबपति करोबारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने भी शुक्रवार को एक ऐलान करते हुए कहा कि ‘’देश में हमारे सभी ऑफिस में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी को छुट्टी रहेगी।‘’ रिलायंस ने कहा कि ‘’यह निर्णय इस धार्मिक आयोजन के महत्व को सम्मान देने और स्वीकार करने की कंपनी की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।‘’

सात राज्यों में हाफ-डे

इससे पहले केंद्र सरकार ने भी 22 जनवरी को आधे दिन के लिए अपने सभी कार्यालय बंद रखने का ऐलान किया था। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। दिल्ली में स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में भी इस मौके पर आधे दिन की छुट्टी रहेगी। वहीं, सात राज्यों में भी इस दिन हाफ-डे रखने का ऐलान किया जा चुका है।

इन राज्यों में होंगे अवकाश

महाराष्ट्र केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पुंडुचेरी में 22 जनवरी के दिन सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। वहीं गुजरात,मध्य-प्रदेश,राजस्थान,त्रिपुरा, हरियाणा में कार्यालय और दफ्तर आधे दिन के लिए बंद होंगे।

 

Also Read: PM मोदी ने इन- इन गायकों के भजन किए शेयर, जाने सबके नाम यहां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *