April 26, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

अक्टूबर महीने का आखरी दिन आपके लिए क्या लाया है खास, जानिए अपना दैनिक राशिफल 

0

मेष राशि

Horoscope 31st October

Horoscope 31st October: मेष राशि वाले जातक अपने कार्यों पर ध्यान दें। निवेश करने के लिए भी दिन अच्छा है। परिवार में कुछ तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। क्रोधित होने की बजाय धैर्य और शांति से समस्या का समाधान करें। कार्यक्षेत्र में लंबित योजनाओं को लागू करने का अच्छा समय है।

भाग्य:- 77 प्रतिशत

उपाय:- माता-पिता का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि

Horoscope 31st October

Horoscope 31st October: वृषभ राशि के लोगों को आज धन लाभ होगा। अनावश्यक कार्यों पर अत्यधिक धन व्यय होने की संभावना है। रिश्तों में खटास भी आ सकती है। बड़ों के लिए भी उचित सम्मान बनाए रखें। अपना ध्यान केवल वर्तमान गतिविधियों पर रखें और कोई भी निर्णय लेने से पहले ठीक से सोचें।

भाग्य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि

Horoscope 31st October

Horoscope 31st October: मिथुन राशि के लोगों को मौसम परिवर्तन आपके कष्टदायक हो सकता है। साथ ही आज आपको योजनाओं को लागू करने में भी थोड़ी परेशानी होगी। आज आपको कुछ प्रतिकूल सूचना भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान दें, क्योंकि व्यापार की दृष्टि से दिन अच्छा है।

भाग्य:- 82 प्रतिशत 

उपाय:- माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क राशि

Horoscope 31st October

Horoscope 31st October: कर्क राशि के लोगों को अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। किसी के द्वारा कही गई कोई भी नकारात्मक बात आपको परेशान कर सकती है। इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। आमदनी के साथ-साथ खर्च भी अधिक रहेगा। व्यापार क्षेत्र में कुछ बदलाव होंगे। दांपत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। विपरीत लिंग के किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा कर देगी।

भाग्य:- 84 प्रतिशत

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि

Horoscope 31st October

Horoscope 31st October: सिंह राशि के लोगों का लंबे समय से रुके काम आज पूरे हो सकते है। छात्रों को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में आपको अपनी मेहनत के अनुसार सही परिणाम मिलेगा। आप मीडिया और संपर्क सूत्रों के माध्यम से कुछ नई योजनाएं बनाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा जातक अधिक काम के कारण तनाव में रहेंगे।

भाग्य:- 72 प्रतिशत 

उपाय:- गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आशीर्वाद लें।

कन्या राशि

Horoscope 31st October

Horoscope 31st October: कन्या राशि के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। अपनी योजनाओं को किसी के सामने साझा न करें, क्योंकि नकारात्मक दृष्टिकोण वाला व्यक्ति काम बिगाड़ सकता है। मुसीबत में परिवार के सदस्यों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। आधिकारिक कार्यों में सुधार होगा।

भाग्य:- 95 प्रतिशत

उपाय:- सफेद वस्तु का दान करें।

तुला राशि

Horoscope 31st October

Horoscope 31st October: तुला राशि के लोगों का भाग्य आज पूरा साथ देगा। बच्चों को सही मार्गदर्शन देना बहुत जरूरी है। आपकी लापरवाही और देरी से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह सकता है। मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों में सतर्कता रखें। ज्यादातर काम घर से ही करें तो अच्छा रहेगा।

भाग्य:- 92 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमान जी को सिंदूर भेट करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 31st October

Horoscope 31st October: वृश्चिक राशि के लोगों को आज धन का लाभ होगा। दूसरों को सलाह देने के बजाय अपने व्यवहार पर ध्यान दें। यह आपको कोई भी निर्णय लेने में सहज महसूस कराएगा। व्यापार में किसी विशेष लाभ का योग नहीं है, लेकिन कुछ समय के लिए किए गए परिवर्तन अच्छे परिणाम देंगे।

भाग्य:- 92 प्रतिशत 

उपाय:- गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

धनु राशि

Horoscope 31st October

धनु राशि के जातकों को आज घूमने जाना चाहिए। कभी-कभी आपका उग्र स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा। व्यापार के दृष्टिकोण से समय अच्छा चल रहा है। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। कर्मचारी भी आपका पूरा सहयोग करेंगे।

भाग्य:- 95 प्रतिशत

उपाय:- चींटियों को आटा खिलाएं।

मकर राशि

Horoscope 31st October

मकर राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। छात्रों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इससे शिक्षा में बाधा आ सकती है। व्यापार में बहुत प्रतिस्पर्धा हो सकती है, लेकिन काम की गति स्थिर रहेगी। ईर्ष्या के कारण कुछ लोग आपको चोट पहुंचा सकते हैं। आधिकारिक मामलों में दूसरों से सलाह न लें।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।

कुंभ राशि

Horoscope 31st October

कुंभ राशि वालों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। अपने बजट को अपनी जरूरतों के हिसाब से सीमित और संतुलित रखना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल के आंतरिक संगठन में सुधार होगा और कर्मचारियों और उच्च अधिकारियों का सहयोग भी बना रहेगा।

भाग्य:- 84 प्रतिशत

उपाय:- शिव चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

Horoscope 31st October

मीन राशि के जातक आज कुछ परेशान महसूस कर सकते हैं। संपत्ति और वाहन से संबंधित व्यवसाय लाभदायक स्थिति में रहेगा, लेकिन अपनी महत्वपूर्ण फाइलों और दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। इनके खो जाने या चोरी होने की संभावना है। आज आपका दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

भाग्य:- 72 प्रतिशत

उपाय:- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

यह भी पढ़े:- जानिए गजकेसरी योग क्या बनाएगा आपके भाग्य को बलवान, दैनिक राशिफल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *