April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए गजकेसरी योग क्या बनाएगा आपके भाग्य को बलवान, दैनिक राशिफल 

0
Horoscope

मेष राशि

Horoscope 29th October

Horoscope 29th October: मेष राशि के लोगों को आज खुद पर भरोसा रखना चाहिए। बिना वजह किसी से भी बहस हो सकती है। अपने क्रोध और आक्रोश पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यवसाय से जुड़े कार्य आज सकारात्मक परिणाम दिखाएंगे। अपने कार्यस्थल के तनाव को अपने घर पर हावी न होने दें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

भाग्य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ राशि

Horoscope 29th October

Horoscope 29th October: वृषभ राशि के लोगों को गुस्सा नही करने की कोशिश करनी चाहिए। अपने स्वभाव में सकारात्मकता बनाए रखें। तनाव के कारण आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। घर के कामों में आपका सहयोग वातावरण को अच्छा बनाए रखेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्य:- 86 प्रतिशत 

उपाय:- पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

Horoscope 29th October

Horoscope 29th October: मिथुन राशि के लोगों को धार्मिक कार्य में भाग लेना चाहिए। बच्चों के साथ दोस्त जैसा व्यवहार करें, उन पर ज्यादा नियंत्रण न रखें जो जिद्दी हो सकते हैं। इस समय स्थिति आपके पक्ष में है। सार्वजनिक व्यवहार और संपर्क चैनलों को मजबूत करने पर ध्यान दें। पति-पत्नी के आपसी सहयोग से माहौल अच्छा बना रहेगा। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें सावधान रहना चाहिए।

भाग्य:- 85 प्रतिशत 

उपाय:- हनुमान जी की पूजा करें।

कर्क राशि

Horoscope 29th October

Horoscope 29th October: कर्क राशि के लोगों को आज धन लाभ हो सकता है। इस समय आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें। व्यावसायिक गतिविधियां थोड़ी धीमी रहेंगी। इस समय घर और व्यापार दोनों में सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक है। विचारों में नकारात्मकता के कारण तनाव और अवसाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

भाग्य:- 70 प्रतिशत

उपाय:- भगवान गणेशजी की आराधना करें।

सिंह राशि

Horoscope 29th October

Horoscope 29th October: सिंह राशि के जातक आज अपने सभी रुके काम पूरे करेंगे। आपकी समझदारी और सलाह समस्या का समाधान कर सकती है। मशीन और मोटर पार्ट्स से जुड़े कारोबार में अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। घर में अनुशासित माहौल रहेगा। बुखार, खांसी जैसी समस्या रहेगी।

भाग्य:- 76 प्रतिशत

उपाय:- पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

कन्या राशि

Horoscope 29th October

Horoscope 29th October: कन्या राशि के जातक आज अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी करीबी से संबंधित अप्रिय घटना से मन निराश रहेगा। इस समय व्यावसायिक गतिविधियों पर गंभीरता से काम करना आवश्यक है। पति-पत्नी का सहयोग वातावरण को व्यवस्थित रखेगा। हल्की मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।

भाग्य:- 72 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान विष्णुजी की आराधना करें।

तुला राशि

Horoscope 29th October

Horoscope 29th October: तुला राशि के लोगों को आज परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। पैसों के लेन-देन से जुड़े मामलों में कुछ निजी रिश्ते खराब हो सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में कागज से संबंधित कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखें। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक संबंध बने रहेंगे। पैरों में दर्द और सूजन जैसी समस्या होगी।

भाग्य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- भगवान श्री कृष्ण की पूजा करें।

वृश्चिक राशि

Horoscope 29th October

Horoscope 29th October: वृश्चिक राशि के लोग अपने स्वभाव को सकारात्मक रखे। अगर आपका कोई करीबी आपकी गलत आलोचना करेगा तो आपका मन निराश होगा। इस समय दोस्तों और रिश्तेदारों को अपनी योजनाओं के बारे में न बताएं। व्यापार में इस समय कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। दांपत्‍य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

भाग्य:- 82 प्रतिशत

उपाय:- योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु राशि

Horoscope 29th October

धनु राशि के लोगों को आज समझदारी से काम करना चाहिए। मनोरंजन के साथ-साथ आपको अपने निजी कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े किसी भी कार्य में कोई बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लें। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। व्यक्तियों को वंशानुगत रोगों जैसे रक्तचाप, मधुमेह आदि के संबंध में अपना ध्यान रखना चाहिए।

भाग्य:- 70 प्रतिशत

उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि

Horoscope 29th October

मकर राशि के लोगों को सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करने चाहिए। अपने अभ्यास में लचीलापन लाने के लिए अधिक अनुशासन बनाए रखने की अपेक्षा करना बहुत अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी सौदा करते समय या किसी के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। पति-पत्नी के बीच की गलतफहमी दूर होगी। इस समय बाहर के खाने से परहेज करें।

भाग्य:- 79 प्रतिशत

उपाय:- गणेशजी की पूजा – आराधना करें।

कुंभ राशि

Horoscope 29th October

कुंभ राशि के जातक आज अपनी सोच से सफलता प्राप्त करेंगे। कभी-कभी आपका अत्यधिक अनुशासित व्यवहार परिवार के सदस्यों को परेशान कर सकता है। पब्लिक डीलिंग, मीडिया, मार्केटिंग आदि से जुड़े कारोबार आज फायदेमंद रहेंगे। पति-पत्नी के रिश्तों में खटास न आने दें। वाहन सावधानी से चलाएं।

भाग्य:- 95 प्रतिशत 

उपाय:- सूर्य देवता को जल अर्पित करें।

मीन राशि

Horoscope 29th October

मीन राशि के लोगों का भाग्य आज इनका पूरा साथ देगा। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से दुख हो सकता है। इस समय अपने क्रोध और आवेगों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। पार्टनर का विश्वास और सहयोग आपका मनोबल ऊंचा रखेगा। खराब खान-पान से पेट खराब हो सकता है।

भाग्य:- 80 प्रतिशत 

उपाय:- जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

यह भी पढ़े:- चंद्रमा का राशि परिवर्तन क्या करेगा आपके जीवन पर असर, जानिए दैनिक राशिफल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *