May 11, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

जानिए 24 जनवरी मंगलवार का अपना दैनिक राशिफल, भाग्य सहित इसे संवारने का उपाय

0
Horoscope 24th January

मेष राशि

Horoscope 24th January

Horoscope 24th January: मेष राशि का स्वामी मंगल प्रथम भाव में चल रहा है। चंद्रमा तुला राशि के सप्तम भाव में आपके अंदर भोग विलास के भावना को बढ़ाएगा। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे, यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आज कुछ नए परिवर्तन होंगे, जिससे आगे चलकर आपको लाभ होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

भाग्य:- 60 प्रतिशत

उपाय:- ध्यान करे

वृषभ राशि

Horoscope 24th January

Horoscope 24th January: वृषभ राशि के षष्ठम भाव में चंद्रमा आपके जीवन विघ्न बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। सांसारिक सुख भोग और नौकर चाकरों से असहयोग से परेशानी हो सकती है। परिवार की तरफ से भी वांछित समाचार मिलने के संकेत है। सायंकाल के बाद चंद्रमा के तुला राशि में प्रवेश करने के उपरांत कुछ धैर्य बंधेगा, पड़ोसी सहयोग करेंगे।

भाग्य:- 55 प्रतिशत

उपाय:- भगवान शिव को जल अर्पित करे

मिथुन राशि

Horoscope 24th January

Horoscope 24th January: आज आपमें अपने कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप नए कार्यों में निवेश करेंगे। आपके परिवार में मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सायंकाल के समय वाहन खराब होने से अकस्मात् खर्चा बढ़ेगा। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से आप परेशान हो सकते हैं।

भाग्य:- 60 प्रतिशत

उपाय:- बड़े बुजुर्गों की सेवा करे

कर्क राशि

Horoscope 24th January

Horoscope 24th January: आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में कार्यरत रहेंगे। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। सायंकाल से देर रात तक आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक, नए-नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। आप दूसरों की कमियां ढूंढना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लगा सकता है।

भाग्य:- 70 प्रतिशत

उपाय:- सेहत का ध्यान रखे

सिंह राशि

Horoscope 24th January

Horoscope 24th January: आज सिंह राशि वाले व्यक्तियों का चंद्रमा आपको बहुमूल्य वस्तु से लाभ प्राप्त कराएगा। अपनी शान शौकत के लिए धन का व्यय करेंगे, गरीबों की सहायता और अपनी वाक् पटुता, कार्य कुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में आज आप सक्षम रहेंगे। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक आपकी रूचि धर्म-अध्यात्म में लगेगी।

भाग्य:- 65 प्रतिशत

उपाय:- गरीबों की सहायता करे

कन्या राशि

Horoscope 24th January

Horoscope 24th January: आज कन्या राशि से द्वितीय भाव में चंद्रमा राज्य विजय कारक है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्वि होगी। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखे।

भाग्य:- 60 प्रतिशत

उपाय:- गणेश जी को भोग लगाएं

तुला राशि

Horoscope 24th January

Horoscope 24th January: अधिक परिश्रम करने के कारण आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। राज्य और समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा, परिवार की तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और उत्तरदायित्व बढ़ेगा। आज सभी आपके साहस और पराक्रम की प्रसंशा करेंगे।

भाग्य:- 80 प्रतिशत

उपाय:- लक्ष्मी नारायण की पूजा करें

वृश्चिक राशि

Horoscope 24th January

Horoscope 24th January: आज का दिन मिश्रित फलकारक है। षष्ठम भाव में मंगल होने के कारण आपको पेट एवं वायु से संबंधित कष्ट होने की आशंका रहेगी। ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे, जो आपकी खिन्नता को बढ़ा देंगे। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। रात्रि के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

भाग्य:- 85 प्रतिशत

उपाय:- सूर्यदेव को जल अर्पित करें

धनु राशि

Horoscope 24th January

Horoscope 24th January: राशि से एकादश भाव में चंद्रमा धर्म आध्यात्म में वृद्धि करेगा। दिन का कुछ समय सामाजिक क्रियाकलापों में भी लगेगा। आपके भौतिक सुख सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है। यदि आप अपने मन की बात को शीघ्र दूसरों से उजागर न करें तो रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। चतुर्थ भाव में बृहस्पति आपके स्वास्थ्य में गड़बड़ कर सकता है। अतः खान पान में विशेष नियंत्रण करके स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

भाग्य:- 75 प्रतिशत

उपाय:- गऊ को गुड खिलाए

मकर राशि

Horoscope 24th January

आज मकर राशि से द्वितीय-तृतीय एवं कर्म स्थान में केतु, चंद्र, मंगल, शुक्र योग आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ कराएगा। यदि आपका कोई विवाद राज्य में या समाज में विलंबित हो तो उनमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी। धन का लाभ होगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक का समय ईश्वर भक्ति, तप, यज्ञ, पुण्य कार्यों में लगेगा।

भाग्य:- 75 प्रतिशत

उपाय:- शनि देव की उपासना करे

कुंभ राशि

Horoscope 24th January

आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। आपकी रुचि आध्यात्मिक, आपके अच्छे कर्मों से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्य में सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय गाने बजाने संगीत और सैर सपाटे में बीतेगा।

भाग्य:- 86 प्रतिशत

उपाय:- परिवार के साथ समय व्यतीत करें

मीन राशि

Horoscope 24th January

आज मीन राशि से द्वितीय अष्टम शत्रु चिंचा की निवृत्ति कारक है। मानसिक अशांति खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। आपकी संतान व जीवनसाथी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। आपको आकस्मिक चिंता होने की आशंका है। जिससे आप अपनी वाक् पटुता से शीघ्र ही दूर कर लेंगे।

दूसरे व्यक्तियों व आगन्तुकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सायंकाल तक आप कामयाब हो जाएंगे। रात्रि में अकस्मात् अतिथियों के आगमन से असुविधा होगी।

भाग्य:- 90 प्रतिशत

उपाय:- सूर्य नमस्कार करे

 

यह भी पढ़े:- जानिए सोमवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, दैनिक राशिफल सहित उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *