May 9, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Kartik Aryan के जन्मदिन पर Karan Johar ने दिया बड़ा तोहफा, दुश्मनी छोड़, दोस्ती का बढ़ाया हाथ

0
karan And Kartik

karan And Kartik

Kartik Aryan, Karan Johar: कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच मनमुटाव है, दोस्ती नहीं दुश्मनी हैं यह सब काफी लम्बे समय से सुर्खियों में रहा। आज कार्तिक आर्यन का बर्थडे है और ऐसे में इस फिल्म का ऐलान करना जिसमें करण और कार्तिक दोनों साथ में हो, यह कार्तिक के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। लड़ाई अब पूरी तरह खत्म होती नजर आ रही है। कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने साथ काम करने के लिए हाथ मिला लिया है। दोनों एक बार फिर साथ में फिल्म करने के लिए तैयार हैं ।

धर्मा प्रोडक्शन्स और बालाजी टेली ने फिल्म की घोषणा की

फिल्म का नाम अभी तक रिवील नहीं किया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को साइन किया गया है। इस फिल्म को संदीप मोदी निर्देशित करेंगे। फिल्म को करण जौहर, उनकी मां हीरू यश जौहर, अपूर्वा मेहता, शोभा कपूर, एकता कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस अनटाइटेल्ड फिल्म को 15 अगस्त 2025 को रिलीज किया जाएगा।

Also Read: Tiger 3 ने Gadar 2 और Jawaan को छोड़ा पीछे, फैंस में जबरदस्त क्रेज

दोनों के बीच सब कुछ सही है

Kartik And Karan
Kartik And Karan

फिलहाल फिल्म कैसी होने वाली इसकी जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। जल्द ही फिल्म के नाम के साथ और अधिक घोषणाएं हो सकती हैं। इस ऐलान के बाद साफ है कि करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच की दुश्मनी खत्म हो गई है। इससे पहले भी दोनों को मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में साथ देखा गया था, जहां दोनों ने कहा भी था कि वो जल्द साथ काम कर सकते हैं। इस दौरान दोनों एक मंच पर भी साथ नजर आए थे। इसके बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा थे कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच चीजें ठीक हो रही हैं।

 

Also Read: अब Netflix पर नजर आएंगे Kapil Sharma, वायरल हुआ वीडियो

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *