17 दिन पहले हुई शादी, अब ये खौफनाक मंजर, पसंदीदा शादी नहीं होने पर पत्नी को चाकुओं से गोदा
शरीर को 10 बार चाक़ू से गोदा
Madhya Pradesh : उसने अंजलि के शरीर को 10 बार चाकू से गोदा। गले से लेकर शरीर तक कई हिस्सों पर चाकू से वार किए। विक्की के परिवार वालों ने जब अंजली के चीखने की आवाज सुनी तो वह लोग उसके कमरे की ओर दौड़े। देखा तो खून से लथपथ अंजलि फर्श पर पड़ी हुई थी और विक्की भी घायल अवस्था में था। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल वालों ने यह जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और वहां परिजनों से इस घटना की जानकारी ली। इसके बाद अंजलि के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं विक्की इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भर्ती है।