April 26, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

मुरादनगर नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष संजीव चौधरी से हुई ख़ास बातचीत, नगर निगम चुनाव की तैयारियों का किया खुलासा

0
Ghaziabad Nagar Nigam Elections 2022

Ghaziabad Nagar Nigam Elections 2022: गाजियाबाद में आगे आने वाले कुछ ही दिनों में निकाय चुनाव होने वाले हैं. उससे पहले हम अपने चैनल दैनिक खबर के माध्यम से जनता की समस्यायों को प्रतिनिधियों के बीच रखने के लिए लगातार उनसे मुलाकात कर रहे हैं.

इसी कड़ी में हमारे संवाददाता मोहित सिंह ने मुरादनगर नगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष संजीव चौधरी से ख़ास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने चुनाव (Ghaziabad Nagar Nigam Elections 2022) को लेकर पार्टी की तैयारियों के अलावा जनता की समस्यायों को लेकर भी खुलकर जवाब दिए. साथ ही इन्हें दूर करने का भी वादा किया.

भारतीय जनता पार्टी के ऊपर लगाए कई आरोप

संजीव चौधरी ने अपने बातचीत में आने वाले नगर निगम चुनाव (Ghaziabad Nagar Nigam Elections 2022) में समाजवादी पार्टी की तैयारियों को लेकर बताते हुए कहा कि, चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ख़ुद अपनी नजर गड़ाये हुए हैं. उनके निर्देशानुसार लखनऊ से यहाँ प्रभारी भेजे गए हैं और वो यहाँ के सभी वार्डों पर नजर बनाए हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने पिछले चुनाव में गाजियाबाद नगर निगम से जीते हुए भाजपा प्रत्याशियों के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए.

उन्होंने कहा कि, यहाँ से जीत कर जाने के बाद पार्षद, मेयर किसी ने भी दुबारा मुड़कर जनता की कोई सुध नहीं ली. ये बस जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले लोग है. जिसे जनता अब अच्छी तरह से समझ चुकी है. उन्होंने इसबार के चुनाव में समाजवादी पार्टी के जीत का दावा ठोकते हुए कहा कि, यहाँ की जनता इसबार गाजियाबाद को भाजपा मुक्त प्रदेश बनाने जा रही है.

लोकदल के साथ गठबंधन में लड़ेंगे चुनाव

Ghaziabad Nagar Nigam Elections 2022

संजीव चौधरी ने अपनी बातचीत में बताया कि, समाजवादी पार्टी इसबार के नगर निगम चुनाव (Ghaziabad Nagar Nigam Elections 2022) में लोकदल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने जा रही है. दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच हुई मीटिंग में इस बात का फैसला हो चूका है. बातचीत में उन्होंने आगे बताया कि, हमारी गठबंधन इसबार सभी 100 सीटों पर जीतने जा रही है और हमारी गठबंधन का एकमात्र लक्ष्य जनता की सेवा करना और भाजपा मुक्त प्रदेश बनाना है.

समस्यायों से पूरी तरह परेशान है जनता

Ghaziabad Nagar Nigam Elections 2022

Ghaziabad Nagar Nigam Elections 2022: संजीव चौधरी ने जनता की समस्यायों को लेकर भी खुलकर बातचीत की. उन्होंने बताया कि, यहाँ की जनता सीवर की समस्या से सबसे ज्यादा परेशान है. इसके अलावा इलाके में जगह-जगह पर कूड़ों के ढेर लगे हुए हैं. साथ ही यहाँ के लोगों के खेलने या बैठने के लिए ना ही कोई ढंग का मैदान है और ना ही कोई पार्क.

उन्होंने हमारे चैनल के माध्यम से जनता से वादा किया है कि, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के चुने जाने के साथ ही इन सभी समस्यायों को दूर करने के ऊपर काम शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा- यहाँ की जनता मुझे काफी प्यार करती है. मै हमेशा जनता के बीच रहता हूँ और उनके लिए काम करता हूँ.

यह भी पढ़ें : विपक्षी पार्टियां सभी 100 सीटों पर उम्मीदवार उतार ले, यही उनके लिए सबसे बड़ी सफलता होगी- BJP गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *