Shinzo Abe Dead
Shinzo Abe Dead

Shinzo Abe Dead: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऐतिहासिक शहर क्योटो के पास स्थिति नारा शहर गए थे. ये हिस्सा पश्चिमी जापान में पड़ता है. नारा शहर 9वीं शताब्दी में जापान की राजधानी भी रहा है. इस शहर में आबे एक रैली में संबोधन दे रहे थे कि, तभी वह अचानक मंच पर गिर गए और उनके शरीर से खून निकलना शुरू हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्तपाल में भर्ती कराया गया.

कुछ महीने पहले ही छोड़ा था प्रधानमंत्री का पद

Shinzo Abe Dead

बहुत सादगी से अपना जीवन जीने वाले व्यक्ति शिंजो आबे ने कुछ महीनों पहले ही जापान के प्रधानमंत्री का पद छोड़ा था. बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी आबे की अच्छी दोस्ती रही है.

दो गोलियां लगने की हुई हैं पुष्टि

Shinzo Abe Dead

जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं. इसके लिए शिंजो आबे वहां कैंपेनिंग कर रहे थे. बहरहाल जापान के प्रमुख मीडिया संस्थान ‘द जापान टाइम्स’ ने भी आबे के घायल होने की पुष्टि की है. उसने आबे को दो गोलियां लगने की पुष्टि की है, साथ ही दो संदिग्ध आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. एक गोली उनके सीने में लगी है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी जान नहीं (Shinzo Abe Dead) बचाई जा सकी.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *