May 15, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

अभिषेक, ईशा और समर्थ के बीच आए Elvish Yadav, एल्विश के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं Isha?

0
elvish yadav,isha malviya

elvish yadav,isha malviya

Bigg Boss 17 में इन दिनों लव ट्रायंगल काफी हाइलाइटिंग बना हुआ है। जिसे देखो वह ईशा-समर्थ और अभिषेक के बीच चल रही टेंशन के मजे लेते हुए दिख रहा है। सोशल मडिया पर इस टॉपिक पर काफी meme भी बन रहे हैं। बता दें कि ईशा, अभिषेक और समर्थ टेलीविज़न सीरियल उडारियां के को स्टार हैं। सीरियल की शूटिंग के दौरान ईशा और अभिषेक में नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोनों में ब्रेकअप भी हो गया।

अभिषेक और ईशा में दिखा मनमुटाव

Bigg Boss 17 में अभिषेक और ईशा ने जब एंट्री ली थी तो दोनों के बीच में काफी मनमुटाव देखने को मिला था। दरअसल, अभिषेक और ईशा रिलेशनशिप में थे, लेकिन दोनों के बीच में चीजें ठीक नहीं रहीं और दोनों अलग हो गए थे। ईशा ने अभिषेक पर कई संगीन आरोप लगाए थे। ईशा ने फिजिकल वायलेंस के आरोप भी लगाए थे। शो में जब दोनों की एंट्री हुई थी तो दोनों को सलमान खान के सामने लड़ते देखा गया। ईशा ने तो अभिषेक को एक्स बॉयफ्रेंड तक मानने से इंकार कर दिया था। ईशा का कहना था कि वो अभिषेक की अच्छी दोस्त थी। हालांकि अभिषेक ने रिश्ता होने से इंकार नहीं किया। बाद में घर के अंदर ईशा ने धीरे-धीरे ये स्वींकारा कि वो अभिषेक के साथ रिलेशनशिप में रही थी।

समर्थ ने ली एंट्री

शो में दोनों के बीच केमेस्ट्री देखने को मिली। हालांकि ईशा बाहर समर्थ के साथ रिलेशनशिप में थीं और ये बात उन्होंने अभिषेक को नहीं बताई थी। जब समर्थ ने बिग बॉस में एंट्री ली तो ईशा ने उनके साथ भी रिश्ता होने से साफ मना कर दिया था।

समर्थ की एंट्री के बाद शुरू हुआ हंगामा

Isha,Abhishek,Samarth
Isha,Abhishek,Samarth

हाल ही में शो में समर्थ की एंट्री हुई, जो ईशा के करंट बॉयफ्रेंड हैं। समर्थ के घर में आने के बाद अभिषेक पूरी तरह टूट गए थे। वो फूटफूट कर रोने लगे। अभिषेक ईशा से दूर नहीं रह पा रहे थे।  लेकिन वो धीरे-धीरे खुद को संभालते नज़र आ रहे हैं। सोमवार के एपिसोड में समर्थ और अभिषेक के बीच में काफी झगड़ा देखने को मिला।

अब कहानी में नया ट्विस्ट आ गया है, दरअसल, अभिषेक खानजादी के साथ कनेक्ट कर रहे हैं। अभिषेक और खानजादी का नया प्रोमो सामने आया है।  इस वीडियो में अभिषेक खानजादी के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। वो स्वीमिंग पूल में मस्ती करते दिखे। इसके अलावा उन्होंने खानजादी के हाथ पर किस भी किया।

कलर्स टीवी ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा कि क्या बिग बॉस के घर में खिल रहा है खानजादी और अभिषक के बीच में प्यार?

ईशा कभी अभिषेक के साथ नजर आती हैं तो कभी समर्थ के साथ कुछ समझ ही नहीं आ रहा ईशा का दिल आखिर किसके लिए धड़क रह है? कई टीवी सेलिब्रिटीज़ ने ईशा और अभिषेक के सपोर्ट में बात की है। किसी ने ईशा का पक्ष लिया, तो किसी ने अभिषेक पर प्यारा लुटाया और इसी बीच एल्विश यादव ने ईशा पर निशाना साधा।

एल्विश ने कुछ छोटे-छोटे विडियो इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपलोड किए। एक वीडियो में वह अभिषेक बनकर मायूस होने की एक्टिंग कर रहें हैं वह कहते हैं “मैं तो बहुत खुश हूँ, हाँ भाई ईशा को उसका प्यार मिल गया”। दूसरे वीडियो में वह कहते हैं, “मुझे कहां जलन हो रही है ईशा किसी के भी साथ घूमे” तीसरे वीडियो में वह कुछ ऐसे बोलते हैं “मुझे एक जरुरी बात शेयर करनी है, ईशा ने मुझे धोखा दिया”। इसके बाद एक और वीडियो पोस्ट करते हुए वह कैप्शन में लिखते हैं “ईशा मुझे अपना बना लो”।

 

Also Read: Elvish Yadav से 1 करोड़ रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *