April 26, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

48 की उम्र में दुल्हनिया बनेंगी Ekta Kapoor, सोशल मीडिया से मिला हिंट!

0
ekta

Ekta Kapoor: एकता कपूर (Ekta Kapoor) मां बनने के बाद अपने बच्चे को पिता का नाम देने जा रही हैं। जी हां ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर 48 की उम्र में शादी करने जा रही हैं। ‘एकता कब रचाएंगी विवाह’? लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार था। फाइनली लोगों का इंतजार खत्म होगा एकता बनेगी दुल्हनिया।

एकता कपूर एक सिंगल मदर

बता दें कि एकता कपूर एक सिंगल मदर हैं और एक सिंगल मदर की ड्यूटीज अच्छे से निभा रही हैं। एकता कपूर ने अब तक शादी नहीं की लेकिन वो एक मां जरूर बन गई हैं। वहीं, अब लग रहा है कि जल्द ही उनके बेटे को पिता का साया मिलने वाला है। ऐसा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है। इन सब अफवाहों को अब खुद एकता कपूर ने हवा दे दी है।

ekta-kapoor

Also Read: Munawar Faruqui और बाकी पांच कंटेस्टेंट्स अब यहां दिखाएंगे अपना टैलेंट, Ankita Lokhande को लगा सदमा ?

सोशल मीडिया से मिला हिंट

दरअसल, एकता ने सोशल मीडिया इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया जिसके बाद हर तरफ उनकी शादी के चर्चे हो रहे हैं और फैंस यही बातें कर रहे हैं कि अब एकता दुल्हन बनने की तैयारी कर रही हैं। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने फैंस को शादी को लेकर हिंट दे दिया था।

मेरा रिलेशनशिप स्टेटस क्या है?

एकता ने जो पोस्ट शेयर किया था उसमें उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सवाल किया गया था। इसमें 3 ऑप्शन दिखाई दिए। पहले सवाल था कि ”मेरा रिलेशनशिप स्टेटस क्या है?” इसके जवाब में तीन ऑप्शन हैं, ”पहला रिलेशनशिप”, दूसरा ”सिंगल” और आखिर में ”HEHEHE।”

एकता कपूर के पहले दोनों ऑप्शन खाली थे और तीसरा वाला भरा हुआ। तो क्या वो ये इशारा दे रही हैं कि उनकी जिंदगी में कोई है और वो शादी करने वाली हैं। खैर सच्चाई क्या है ये तो सिर्फ एकता को ही पता है। लेकिन फैंस एकता कपूर की शादी के सपने देखने लगे हैं।

 

Also Read: जल्द बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रही यामी गौतम की Article 370, अरुण गोविल निभाएंगे PM का किरदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *