April 30, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

CM Hemant Soren के करीबियों पर ED ने डाली रेड, झारखंड में यहां हो रही छापेमारी, करीबियों पर नकेल!

0
ED CM Hemant Soren

ED CM Hemant Soren

Cm Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है। झारखंड में हुए अवैध खनन घोटाले को लेकर सीएम सोरेन के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डिप्टी कमिश्नर समेत कई करीबियों के यहां ईडी ने आज बुधवार (3 जनवरी) को रेड मारी है।

जिन लोगों के यहां छापेमारी की गई है, उनका राजनीतिक गलियारों में मजबूत कनेक्शन है। रांची के पिस्का मोड़, रातू रोड में रहने वाले रोशन नाम के शख्स के यहां भी सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

बता दें कि अवैध खनन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की तरफ से एक एक्शन लिया गया है। वहीं ईडी अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल भी नजर आ रहे हैं। ईडी की तरफ से विनोद सिंह नाम के शख्स के यहां पर भी छापेमारी की जा रही है।

पत्थर व्यवसायी और डीसी के यहां हुई छापेमारी

Also Read: शराब घोटाले के बाद दिल्ली सरकार का नया घोटाला, दवाईयां हुईं फेल?

विनोद सिंह ग्रिड के खिलाफ ईडी को शिकायत की गई थी। विनोद सिंह ग्रिड आर्किटेक्ट कंसल्टेंसी के मालिक हैं। शिकायत में बताया गया कि विनोद सिंह ग्रिड ने अपने और अपने परिवार के नाम पर बड़ी तादाद में अवैध संपत्ति बना रखी हैं।

ये संपत्तियां झारखंड में अलग-अलग जगहों पर खरीदी गई हैं। विनोद सिंह हेमंत सोरेन और अभिषेक प्रसाद दोनों के बहुत खास हैं। ED ने अभी कुछ दिनों पहले ही इन दोनों के खिलाफ दर्ज की गई फआईआर/चार्जशीट की कॉपी राज्य पुलिस से मांगी थी।

झारखंड के साहिबगंज-जिले के चर्चित पत्थर व्यवसायी कन्हैया खुडानियां और डीसी रामनिवास यादव के सरकारी आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की है और यह कार्रवाई अभी भी जारी है। फिलहाल ईडी की टीम डीसी रामनिवास यादव और कन्हैया खुडानियां के आवास के अंदर एक-एक दस्तावेज को खंगाल रही है।

दरअसल विनोद सिंह के घर ईडी प्रिंटर मशीन लेकर ED की टीम पहुंची है। कंप्यूटर और लैपटॉप से कुछ अहम दस्तावेज प्रिंट किए जाएंगे। खबरों के मुताबिक ED को मनी लॉन्ड्रिंग के अहम सुराग मिले हैं।

लूटने वाले लोग जाएंगे जेल

झारखंड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य में ईडी की चल रही छापेमारी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ”जिन लोगों ने झारखंड को दोनों हाथ से लूटा उनके यहां रेड हो रही है। झारखंड को लूटने वाले लोग जेल जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम के लूटने वाले लोगों को जेल जाना होगा।”

सत्ता, कुर्सी और परिवार को बचाने के लिए

जल्द ही झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधायक दल की बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में ईडी के जरिए उनकी गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठने वाला है। इसे लेकर दीपक प्रकाश ने कहा कि ”विधायक दल की बैठक अपनी सत्ता, कुर्सी और परिवार को बचाने के लिए हो रही है। संवैधानिक ढांचे को खत्म किया जा रहा है।”

 

Also Read: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मस्जिद वाले बयान पर भाजपा हुई हमलावर, कहा- हैदराबाद के मस्जिद टूटने के समय क्यों थे चुप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *