May 9, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

DElHI: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दायर की

0
Sanjay Singh

Sanjay Singh

Delhi: दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ईडी ने संजय सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। मामले में आप सांसद पर पैसे का लेन-देन करने का आरोप है।

संजय सिंह तिहाड़ जेल में हैं

उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दायर की। ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह को आरोपी बनाया गया है। संजय को अक्टूबर 2023 में ईडी ने गिरफ्तार किया था। तब से ही आप सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल में हैं।

आरोप यह है कि

ईडी ने आरोपपत्र में आरोप लगाया है कि संजय सिंह इस मामले में साजिश, मनी लॉन्ड्रिंग और आरोपियों की मदद करने में शामिल थे। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट 4 दिसंबर को दोपहर 2 बजे इस पर सुनवाई करेगी। आरोपपत्र 4 दिसंबर को विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा।

शराब नीति घोटाला

Also Read: Noida शहर के बीच एक और रूट पर दौड़ेगी मेट्रो, लोगों की चमकेगी किस्मत

दिल्ली की शराब नीति में घोटाले के मामले में अक्टूबर माह के दौरान ईडी ने संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की थी। इसके बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले में जांच एजेंसियों ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किया था। ईडी सूत्रों के मुताबिक, शराब घोटाले में आरोपी दिनेश अरोड़ा की गवाही पर संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)

ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया था कि शराब घोटाले के आरोपी व्यवसायी दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस बैठक में संजय सिंह भी मौजूद थे। ईडी के सामने दिनेश अरोड़ा द्वारा दिए बयान के मुताबिक, वह सबसे पहले एक कार्यक्रम में संजय सिंह से मिला था। इसके बाद वह मनीष सिसोदिया के संपर्क में आया।

चार्जशीट के मुताबिक

संजय सिंह के कहने पर दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली में आगामी चुनावों के लिए पार्टी फंड इकट्ठा करने के लिए कई रेस्तरां मालिकों से बात की। इतना ही नहीं उसने 32 लाख रुपये का चेक भी सिसोदिया को सौंपा। ईडी ने यह भी आरोप लगाया है कि संजय सिंह ने दिनेश अरोड़ा का एक मुद्दा सुलझाया जो एक्साइज विभाग के पास लंबित था।

24 नवंबर संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनकी हिरासत एक बार फिर बढ़ा दी थी। कोर्ट ने चार दिसंबर तक की हिरासत बढ़ा दी थी। इससे पहले संजय सिंह को कोर्ट ने 10 नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। संजय सिंह ने जमानत के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में याचिका दायर की थी, लेकिन अभी तक उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली।

 

Also Read: विधानसभा में तू-तू मैं-मैं, आपस में भिड़े Akhilesh Yadav और CM Yogi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *