May 13, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले प्रियंका का जनता से वादा

0
Priyanka gandhi

Priyanka gandhi

Chhattisgarh: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बरकरार रहने पर महतारी न्याय योजना (Mahtari Nyay Yojna) लागू की जाएगी। जिसके तहत प्रति सिलेंडर की रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने वादा किया कि राज्य में 200 यूनिट तक बिजली भी मुफ्त दी जाएगी. प्रियंका गांधी ने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जालबांधा गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महिलाओं, आम जनता और किसानों के लिए आठ घोषणाएं कीं।

सरकार की निकाली कमीयां

उन्होंने कहा ‘‘वहां की सरकार ने 22000 घोषणाएं कीं, लेकिन एक को भी पूरा नहीं किया बल्कि 220 घोटाले कर दिए।’’ उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में किसानों, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों सभी के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि पहले बस्तर नक्सल समस्या के लिए जाना जाता था लेकिन आज वह मिलेट यानी मोटे अनाज के उत्पादन के लिए जाना जाता है। प्रियंका ने जाति आधारित जनगणना की वकालत करते हुए कहा ‘‘जब संख्या के बारे में जानकारी ही नहीं होगी तब योजनाएं कैसी बनेंगी? लोगों का विकास कैसे होगा? भाजपा केवल कहती है कि वह एसटी, एससी, ओबीसी का उत्थान करना चाहती है लेकिन जब जाति जनगणना की बात आती है तब वह साफ मना कर देती है।’’ उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा, महिला आरक्षण विधेयक पारित कर दिया गया।
खूब प्रचार किया गया लेकिन जानकारी मिली कि यह 10 साल तक लागू नहीं होगा। प्रचार हो जाता है, पब्लिसिटी भी हो जाती है लेकिन जमीन पर काम नहीं होता है। यह इनकी राजनीति है। प्रियंका ने जनता से आग्रह किया कि वह अपने और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें। खैरागढ़ छत्तीसगढ़ की उन 20 विधानसभा सीटों में से एक है जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। अन्य 70 सीटों पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। कांग्रेस ने खैरागढ़ सीट से मौजूदा विधायक यशोदा वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।

चुनाव से पहले प्रियंका का वादा

प्रियंका ने कहा, “महिला स्व-सहायता समूहों के सक्षम योजना के अंतर्गत लिए गए कर्ज माफ किए जाएंगे। इसके साथ ही आगामी वर्षों में 700 नए ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना की जाएगी’.

प्रियंका ने घोषणा की, ”राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में घायल होने पर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निःशुल्क इलाज किया जाएगा। परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर और कर्ज के ब्याज को माफ किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य के किसानों से ‘तिवरा’ फसल को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा.”

बाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ”हमारी गारंटी महतारी न्याय योजना फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की माताओं एवं बहनों के लिए ‘महतारी न्याय योजना’ लागू कर प्रति सिलेंडर की रिफिल करने पर 500 रुपए की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार द्वारा सीधे जमा की जाएगी.”

 

Also Read: PM मोदी और शेख हसीना एक नवंबर को इन प्रोजेक्ट्स को दिखाएंगे हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *