May 8, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Chandigarh Mayor Election: आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाए आरोप, भारत को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है भाजपा!

0
raghav-chadha

raghav-chadha

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन के हाथ हार लगी तो वहीं बीजेपी के हाथ जीत आई है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चंडीगढ़ में चुनाव लड़ा था लेकिन इसके बावजूद निराशा ही मिली। राजनीति में हार जीत आम बात होती है, लेकिन लगता है आम आदमी पार्टी को हार बर्दाशत नहीं हो रही है। इंडिया गठबंधन ने बीजेपी पर धांधली करके जीतने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ”भाजपा ने दिनदहाड़े धोखाधड़ी की है। जब वह मेयर चुनाव में इतना नीचे गिर सकते हैं तो वह लोकसभा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।”

चुनाव में हुई दिनदहाड़े बेईमानी

Also Read: एक्टर शांतनु माहेश्वरी का बैंक अकाउंट हुआ खाली, सोशल मीडिया पोस्ट से दी धोखाधड़ी की जानकारी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ”चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है।” उन्होंने आगे कहा कि ”यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना नीचे गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में यह किसी भी हद तक जा सकते हैं।”उन्होंने यह भी कहा, “यह बहुत चिंताजनक है। चंडीगढ़ नगर निगम में 35 सदस्यीय सदन में भाजपा के 14 पार्षद हैं। आप के 13 और कांग्रेस के सात पार्षद हैं। शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा कि ”जब ये 26 वोट गिनने में घोटाला कर सकते हैं तो 90 करोड़ वोटों का क्या होगा?”

असंवैधानिक और गैरकानूनी नहीं देशद्रोह है

वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा बीजेपी पर तंज कसते हुए बोले कि ”यह दिखाता है कि भाजपा इतने छोटे से मेयर चुनाव में अगर इस प्रकार की गैरकानूनी और अंसवैधानिक घटना को अंजाम दे सकती है तो लोकसभा चुनाव की हार देखते हुए ये लोग क्या करेंगे? क्या भाजपा इस देश को नॉर्थ कोरिया बनाना चाहती है जहां चुनाव ही ना हो?”

राघव चड्डा ने आगे कहा कि ”आज जो हमने चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान देखा वह केवल असंवैधानिक और गैरकानूनी चीज ही नहीं थी बल्कि देशद्रोह है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आज जो हमने अवैधता देखी उसे सिर्फ और सिर्फ देशद्रोह ही कहा जा सकता है।” साथ ही आप सांसद राघव चड्ढा ने पीठासीन अधिकारी के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि ”पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए, उन्होंने देशद्रोह किया है। इस मामले की हम शिकायत दर्ज कराएंगे और न केवल जांच बल्कि गिरफ्तारी की मांग करेंगे।” राघव के बाद दिल्ली के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने पीठासीन अधिकारी पर आरोप लगाया है उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है। इस वीडियो में कहा कि ”पीठासीन अधिकारी खुद पेन चला कर वोटर को इनवैलिड कर रहे हैं।”

आठ मतों को अवैध घोषित किया गया

दरअसल पहले चुनाव 18 जनवरी को होना था, लेकिन पीठासीन अधिकारी की बीमारी के कारण उन्हें अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर चुनाव 30 जनवरी को हुए। जिसमें चंडीगढ़ के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने मंगलवार को कांग्रेस समर्थित आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को हराकर जीत हासिल की है। सोनकर को 16 मत मिले जबकि कुलदीप कुमार के पक्ष में 12 मत आए। आठ मतों को अवैध घोषित कर दिया गया है। नतीजे घोषित होते ही विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दल आप और कांग्रेस के पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया है।

जेपी नड्डा ने दी भाजपा को जीत की बधाई

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी को चंडीगढ़ जीत की बधाई देते हुए कहा कि ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेशों में रिकॉर्ड तोड़ विकास हुआ है।” उन्होंने और कहा कि ”I.N.D.I.A गठबंधन ने अपनी पहली चुनावी लड़ाई लड़ी, फिर भी भाजपा से हार गए। यह दर्शाता है कि न तो उनका अंकगणित काम कर रहा है और न ही उनकी केमिस्ट्री काम कर रही है।”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति को पेन से कुछ पेपर्स पर लिखते हुए दिखाया गया है। वो कोई और नहीं बल्कि पीठासीन अधिकारी हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही ये कहा जा रहा है कि पीठासीन अधिकारी मेयर चुनावों में घोटालेबाजी कर रहे हैं। इसे कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी और इंडी गठबंधन के कई लोगों ने शेयर भी किया है और भाजपा पर निशाना भी साधा है। सभी यही कहते नजर आ रहे हैं कि भाजपा अगर इस छोटे से चुनाव में घोटालेबाजी कर रही है तो वो लेकसभा चुनाव में क्या करेगी? हालांकि अभी तक इस मामले पर भाजपा की तरफ से कोई भी बयान या ट्वीट नहीं आया है।

 

Also Read: ईरान करेगा पाकिस्तान पर पेनाल्टी स्ट्राइक, पाकिस्तान को भरने होंगे 1.50 लाख करोड़ रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *