April 27, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Virat-Anushka: दूसरी बार पेरेंट्स बने अनुष्का और विराट, बेबी बॉय का किया वेलकम, पापा बनने के बाद पहली बार लंदन में दिखे विराट

0
Virat-Anushka

Virat-Anushka

Virat-Anushka: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। इस क्यूट और रोमांटिक कपल ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। 15 फरवरी को कपल ने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। इस बात की जानकारी विराट और अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। पोस्ट में बच्चे का नाम भी बताया गया है।

वामिका के छोटे भाई का स्वागत

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने 20 फरवरी को पोस्ट करते हुए लिखा कि- ”भरपूर खुशी और प्यार से भरे दिल के साथ, हम सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में वेलकम किया! हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत वक्त में आपकी दुआएं और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय प्लीज हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें। प्यार और आभार।”

Also Read: Tiger Vs Pathaan: दोस्त बनेंगे दुश्मन, आमने-सामने होंगे शाहरुख और सलमान, जानें कब शुरु होगी शुटिंग?

काफी समय से चर्चा में थी दूसरी प्रेग्नेंसी

बता दें कि काफी लंबे समय से अनुष्का शर्मा की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरे आ रही थीं। लेकिन अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी बनाई हुई थी। वहीं विराट कोहली ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। हालांकि विराट कोहली के पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथी एबी डिविलियर्स ने भी इस बात का खुलासा किया था कि कपल अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाले हैं।

एबी डिविलियर्स थे पहले खबरी

एक यूट्यूब लाइव में एबी डिविलियर्स ने कहा था, ”हां, उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। यह फैमिली का टाइम है और चीजें उनके लिए अहम हैं।” लेकिन बाद में डिविलियर्स अपनी बात से मुकर गए थे और उन्होंने कहा था कि ”उन्होंने लाइव वीडियो में गलत जानकारी दी थी।”

ab-de-villers

लंदन में दिखे विराट

विराट कोहली पापा बनने के बाद पहली बार दिखाई दिए हैं। लंदन से विराट कोहली की एक तस्वीर सामने आई है। विराट कोहली लंबे समय से सोशल मीडिया से भी दूर चल रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए सामने आई तस्वीर में विराट कोहली को लंदन में देखा गया है।

virat in london

Also Read: Rituraj Singh: Shahrukh Khan के दोस्त ने 59 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कभी साथ बिताते थे समय, कपड़े भी किए शेयर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *