April 26, 2024

#World Cup 2023     #G20 Summit    #INDvsPAK    #Asia Cup 2023     #Politics

Tiger Vs Pathaan: दोस्त बनेंगे दुश्मन, आमने-सामने होंगे शाहरुख और सलमान, जानें कब शुरु होगी शुटिंग?

0
tiger-vs-pathaan

tiger-vs-pathaan

Tiger vs Pathan: शाहरुख और सलमान की जोड़ी ऑनस्क्रीन काफी फेमस है। दोनों ने करण-अर्जुन फिल्म में साथ काम किया था। उसके बाद दोनों टाइगर और पठान में भी याराना निभाते नजर आए थे। इन फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था साथ ही। दोनों अभिनेताओं की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था। वहीं अब दो दोस्त दुश्मन बनने जा रहे हैं। खबर सामने आ रही है कि सलमान और शाहरुख टाइगर वर्सेज पठान (Tiger vs Pathan) में लीड रोल में आमने-सामने होंगे। साथ ही यह जानकारी भी मिली है कि फिल्म की शूटिंग कब से शुरु होगी।

अप्रैल में शुरु होगी शूटिंग

खबरों के मुताबिक सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म टाइगर वर्सेज पठान  (Tiger vs Pathan) की शूटिंग अप्रैल के महीने में शुरु होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही बज बना हुआ है। पहले इस फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होने वाली थी लेकिन आदित्य ने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव को लेकर वक्त लिया है। खबरों की मानें तो ये भी सामने आया है कि सलमान और शाहरुख ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए अपनी कमिटमेंट भी दे दी है।

Also Read: सोशल मीडिय पोस्ट पर छलका आलिया भट्ट का दर्द, बोली-‘ये दिल तोड़ने वाला’

दोस्त बनेंगे दुश्मन

बता दें कि साल 2023 में पठान फिल्म से शाहरुख खान ने जबरदस्त वापसी की थी। इस फिल्म ने शाहरुख खान की नैया पार लगा दी थी। वहीं पठान हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी और फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथी सलमान खान का भी एक्सटेंडेड कैमियो था। इसके बाद साल 2023 में ही आई टाइगर 3 में पठान के रोल में शाहरुख खान का एक्सटेंडेड कैमियो था। दोनों ही फिल्मों में फैंस ने शाहरुख और सलमान की जोड़ी को बहुत पसंद किया था। फिल्म में एक साथ दुश्मनों का सफाया करने वाले पठान और टाइगर अब अगली फिल्म में खुद एक-दूसरे के दुश्मन होंगे।

shah-rukh-khan-salman-khan

 

Also Read: Don 3 में फ्रेश जोड़े को मिला मौका, रणवीर संग ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को तैयार कियारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *